किन किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा नया सप्ताह, जानिए साप्ताहिक राशिफल में।

Neemuch headlines January 14, 2024, 8:19 am Technology

मेष साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए मध्य फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी रुकावट आ सकती हैं, लेकिन आपका यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। मन अशांत रहेगा, पारिवारिक परेशानियों के चलते आप कुछ खुद को परेशान महसूस करेंगे। इस सप्ताह वाद-विवाद में पड़ने से आपको भारी नुकसान हो सकता है। इस कारण किसी भी प्रकार की स्थिति में वाणी पर संयम रखें। परिवार में पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस सप्ताह बड़ी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इस कारण अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी क वाले व्यक्ति को अपने सहयोगी व्यक्तियों से व्यवहार अच्छा रखना लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन करना सप्ताह के उत्तरार्ध में ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आमतौर से आपके लिए अत्यधिक परिश्रम करने वाला रहेगा। इस सप्ताह भाग दौड़ अधिक रहेगी, जिस कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप कोई बड़ा आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। स्वयं के लिए भूमि भवन या वाहन आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। इस सप्ताह कुछ नया काम शुरू करने का मन बन सकता है। पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्ति के लिए सोच विचार कर कार्य करने का समय है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आपके अंदर नए विचार उत्पन्न होंगे। वह किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। इस सप्ताह आपके राशि चक्र के अनुसार आपके ऊपर कोई बड़ा दायित्व आ सकता है, जिसे निर्वाह करने में आप सफल होंगे। परिवार में स्थिति सामान्य रहेगी, पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह मित्र वर्ग के साथ आपका संबंध अच्छा रहेगा। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। इस सप्ताह व्यर्थ के विवाद से दूर रहें, वाहन चलाने में सावधानी रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वयं के लिए प्राप्त दायित्वों का आप सही से निर्वहन करेंगे, जिस कारण सामाजिक क्षेत्र में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। हालांकि इस सप्ताह आपको राजनीतिक षड्यंत्र से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। आपस में फैली हुई भ्रांतियां दूर होंगी। इस सप्ताह परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर आप जा सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की आयोजन की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी और बच्चों के लिए इस सप्ताह आप बड़ा इन्वेस्ट करने का मन बना सकते हैं। सप्ताह के उतरते समय में परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को मिलेगी।

सिंह साप्ताहिक राशिफल:-

इस सप्ताह आपके लिए कुछ समस्या का सामना करना पड़ेगा। विशेष रूप से प्रशासनिक क्षेत्र में आपको समस्या आ सकती है। इस सप्ताह आप किसी नए कार्य की शुरुआत यदि कर रहे हैं, तो शत्रु पक्ष से सावधान रहें। आपके कार्य को बिगाड़ने के लिए बड़ा षड्यंत्र किया जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह ठीक नहीं है, संपत्ति को लेकर घर में आपसी झगड़े का योग बन सकता है। पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता रहेगी, यात्रा आदि पर वाहन संभाल कर चलाएं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता, हालांकि आप अपनी परिश्रम से समस्याओं से निकलने में सफल होंगे। यह सप्ताह यात्रा आदि पर जाने के योग बन सकते हैं। ऑफिशियल वर्क के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। पत्नी से संबंध अच्छे नहीं रहेंगे, परिवार के लिए इस सप्ताह आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।

तुला साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपकी राशि के लिए अच्छा रहेगा। आप जिस काम के लिए सोच रहे हैं, वह कार्य पूर्ण होंगे। किसी नए कार्यक्षेत्र में आप अपना प्रभाव दिखा सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने मित्रों और परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नए दायित्व मिल सकता है, जिस कारण विदेश यात्रा की योग बन रहे हैं। इस सप्ताह परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप जिस कार्य का बहुत दिन से मन में विचार कर रहे हैं, वह कार्य इस सप्ताह पूर्ण होता दिखाई देगा। पत्नी से संबंध मधुर रहेंगे, इस सप्ताह ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए कुछ नया लेकर आएगा। जिस कार्य के लिए आप प्रयास रहते हैं, उसमें सफलता निश्चित प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। साथ ही आपका मन अध्यात्म की ओर दिखाई देगा। पत्नी का कार्यक्षेत्र में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को नहीं मिलेगी। पुराना कोई बड़ा विवाद सुलझ सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न दिखाई देगा।

धनु साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आप कोई भी कार्य करें सोच विचार कर करें, क्योंकि कोई बड़ा उलटफेर करना इस सप्ताह आपको भारी नुकसान में डाल सकता है। हालांकि आप अपने परिश्रम से सभी बातों को संभालने में सक्षम है। इस सप्ताह वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में परेशानियां उलझने बढ़ेंगी। इस सप्ताह राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आप किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। इसलिए किसी भी कार्य में सीधे इंटरफेयर करना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। वाणी पर संयम रखें, वाद विवाद से दूर रहें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे सलाहकार से जानकारी लें।

मकर साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आप कुछ परेशान से रहेंगे, मानसिक तौर से आप कुछ दावों महसूस करेंगे। बैंक लोन वह कुछ लोगों से ली हुई उधर रकम के चलते आप कुछ व्यथित और परेशान नजर आएंगे। आर्थिक क्षेत्र में इस सप्ताह ज्यादा परिवर्तन की स्थिति दिखाई नहीं पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति सामान नहीं रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा, परंतु परिवार के अंदर कुछ लोग आपके विचार से सहमत नहीं रहेंगे। पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। इस सप्ताह आपको फिर से किसी से आर्थिक सहायता मांगनी पड़ सकती है। विवाद से दूर रहना इस सप्ताह आपके लिए बहुत जरूरी है, नहीं तो आप किसी प्रशासनिक षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा। बहुत दिन से यह सफलता की चाह आपके मन में है इस सप्ताह को प्राप्त होगी। इस सप्ताह नौकरी वर्ग वालों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही आपका कार्यक्षेत्र में दबदबा बढ़ेगा। इस सप्ताह में घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। फिर भी विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती हैं, नहीं तो आप समस्या में उलझ सकते हैं।

मीन साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। यदि अभी तक आपका मकान नहीं है, तो आप अपने मकान के मालिक बन सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों से लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह अर्थव्यवस्था में काफी लाभ दिखाई देगा। आर्थिक तौर से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद खत्म होंगे। इस सप्ताह आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। बच्चों की शैक्षणिक कार्यों में कुछ समस्याएं देखने को मिलेगी। पत्नी से चल रहे विवाद दूर होंगे। इस सप्ताह आपको संतान सुख प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के उतरते समय में वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए मार्ग खोलेगी।

Related Post