आज मकर संक्रांति का पर्व, देखें आज के शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch headlines January 14, 2024, 8:15 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 24, शक संवत् 1945, पौष शुक्ल, तृतीय, रविवार, विक्रम संवत् 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 01, रज्जब 02, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 जनवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। तृतीया तिथि प्रातः 08 बजे तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। घनिष्ठा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 23 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 40 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। गर करण प्रातः 08 बजे तक। उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार: -

मकर संक्रांति सूर्योदय का समय : -

सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 45 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक।

अमृत काल आधी रात के बाद 1 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 2 मिनट तक।

रवि योग सुबह 10 बजकर 22 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 3 मिनट तक।

पंचक पूरे दिन रहेगा।

भद्रा शाम को 6 बजकर 27 मिनट से अगले दिन सुबह 4 बजकर 59 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्‍य दें और आदित्‍य हृदय स्‍त्रोत का पाठ करें।

Related Post