पौष शुक्ल पक्ष प्रारंभ, जानें शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch headlines January 12, 2024, 8:03 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 22, शक संवत 1945, पौष कृष्ण, प्रतिपदा, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर पौष मास प्रविष्टे 28, जमादि-उल्सानी-29, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 जनवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अपराह्न 02 बजकर 24 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 18 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग अपराह्न 02 बजकर 05 मिनट तक उपरांत व्रज योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 02 बजकर 24 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

पौष शुक्ल पक्ष प्रारंभ, चन्द्रदर्शन, मुहूर्त 30, आरोग्य व्रत।

सूर्योदय का समय :

सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 5 बजकर 43 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 41 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 3 मिनट तक।

इसके बाद 12 बजकर 50 मिनट से 1 बजकर 32 मिनट तक।

आज का उपाय :-

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अखिड चावलों की खीर बनाकर भोग लगाएं।

Related Post