मेष, वृषभ और मीन राशि राशि के लिए मंगलकारी दिन, मिलेगा द्विग्रह योग का लाभ पढ़े सभी राशियों का आज का भाग्यफल

Neemuch Headlines January 9, 2024, 7:55 am Technology

मेष राशि :-

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। कोई महंगी वस्तु खरीदने का मन हो सकता है। घर में विवाह और कुछ आयोजनों पर चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा। किसी के साथ रोमांटिक बातें बहुत सोच-समझकर करें। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में विश्वास और भरोसा बनाए रखने की जरूरत है, कुछ भी अपने साथी से छिपाने की गलती न करें। अगर आपने किसी प्रॉपर्टी का सौदा करने का मन बनाया है तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। जिन युवाओं ने नई नौकरी के लिए आवेदन उन्हें कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

वृषभ राशि :-

आज का दिन आपके लिए बड़ा ही मंगलकारी रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके बिगड़े काम फिर से बनने लगेंगे। कुछ आदतों में सुधार करने से आपका दिन बेहतर बनेगा। प्यार के मामले में आपका उत्साह चरम पर रह सकता है, प्रेमी के साथ आप रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले अच्छे से सोच लें। जो लोग खाने-पीने की चीजों का कारोबार करते हैं उन्हें आज अच्छा मुनाफा होगा। ब्लड प्रेशर और मधुमेह वाले लोग अपना विशेष ख्याल रखें। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। मंगल स्तोत्र का आज पाठ करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि :-

आपके अंदर काम के प्रति अरुचि का भाव बना रहेगा। आपके लिए सलाह है कि जो आप दूसरों को सिखाते हैं, उसे अपने जीवन में भी अपनाने का प्रयास करें इससे आपको फायदा मिलेगा। आपको किसी के राज के बारे में पता चल सकता है। अगर आप किसी आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। व्यवसाय संबंधी गतिविधियां मध्यम रहेंगी। नया काम शुरू करने से पहले मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही माता का आशीर्वाद जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों को अपने कागजी काम बहुत सावधानी से पूरा करने की जरूरत है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि :-

आज का दिन आपका शांति और सौहार्द पूर्वक बीत सकता है। आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। प्रेम संबंध के मामले में आज आप अति उत्साहित रहेंगे, आप अपने संबंध को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आज धन वृद्धि का रास्ता तलाश रहे लोगों को काफी हद तक सफलता मिलने की उम्मीद है। बिजनस में आपको रणनीति बनाकर काम करना होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों का कोई टारगेट पूरा होने से अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातः काल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य प्रदान करें। ​

सिंह राशि :-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको आज परिवार और परिचितों से सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से आपका कोई जरूरी काम भी पूरा हो जाएगा। आज सिंह राशि की महिलाओं का परिवार में प्रभाव बढेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपका दिन सामान्य रहेगा। वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज वाहन खरीदना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके व्यापार में कुछ नए बदलाव होंगे, जिसका आप फायदा उठा सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को जनता का समर्थन मिलेगा और पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को 21 दूर्वा चढ़ाएं।

कन्या राशि :-

आज व्यक्तित्व को निखारने के लिए बहुत अच्छा दिन है। सामाजिक गतिविधियों में आप सक्रिय होंगे जिससे जनसंपर्क आपका मजबूत होगा। पुराने रिश्तों की यादें आज आपके मन में घूम सकती हैं। किसी पुरानी बातों को सोचकर मन में कई तरह के विचार आएंगे। प्यार के मामले में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा, संयम से काम लेना चाहिए। आज आप अपने पराक्रम और साहस के बल पर धन कमाने में सफल रहेंगे। आज व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।

​तुला राशि :-

आज आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिल रहा है। आपको आज अपनी कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। आपके लिए सलाह है कि आज आप आज सक्रिय रहें, अवसरों की प्रतीक्षा न करें। आप खुद आगे बढकर अवसर का निर्माण करें और उससे लाभ उठाने का प्रयास करें। आपको अपने निजी जीवन में छोटे-छोटे सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांटिक रहेगा। रेस्टोरेंट चलाने वाले लोगों को आज हर दिन से ज्यादा मुनाफा होगा। यदि आप अपने व्यवसाय में कोई निर्णय लेते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन मकान का सौदे करने में जल्दबाजी न करें। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं और बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करें। ​

वृश्चिक राशि :-

आज वृश्चिक राशि के जातकों की कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। व्यक्तिगत कार्यों की अपेक्षा व्यवहारिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। आपको सलाह दी जाती है कि समय रहते अपनी गलतियों में सुधार लाएं और गलत लोगों से दूरी बना लें नहीं तो आगे परेशानी हो सकीत है। आप अपनी वाणी और व्यवहार से पार्टनर का मन मोह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखना ही बेहतर होगा, अगर आप प्यार नया है तो इसे अभी गुप्त ही रखें। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक डील मिलेगी। बिजनस में आपको नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। आज कुछ जिम्मेदारी वाले काम भी आपके सामने आ सकते हैं। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और घी का दीप दिखाएं।

धनु राशि :-

आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा लोग आपकी बातों और व्यवहार से प्रभावित होंगे। आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। आपके जीवन में आज कुछ नए बदलाव भी होंगे। किसी समस्या का समाधान अपनों के सहयोग से होगा। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन भी प्राप्त हो सकता है। अगर आप किसी बैंक या संस्था से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगा, प्रय़ास करें। बिजनस में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज न करें। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें। ​

मकर राशि :-

आपको आज किसी के लिए आगे बढ़कर कुछ करना पड़ सकता है। अपनी चाहतों को आज दूसरों की खुशी के लिए त्यागना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ बातचीत से मन का बोझ हल्का हो सकता है। जिन लोगों की शादी में परेशानी और बाधा आ रही है उनकी परेशानी दूर होगी। दांपत्य जीवन में खर्चे बढ़ने की संभावना है। लव लाइफ में आपका उत्साह कम हो सकता है। हनुमानजी की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कारोबार से संबंधित लोन लेने की इच्छा है तो वह पूरी हो सकती है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।

कुंभ राशि :-

आप आज अकेलापन महसूस कर सकते हैं। लोगों से बहुत ज्यादा मिलना और बातचीत करना आपको अच्छा नहीं लगेगा। अगर लाइफ में कुछ उलझन और परेशानी चल रही है तो आप आप उसे अपने मन में दबाए रहेंगे जिससे आप अंदर ही अंदर घुटते रहेंगे। लव लाइफ के मामले में बात करें तो आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। जीवनसाथी को खुश करने की कोशिश करेंगे और उन्हें कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आज संपत्ति से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। किसी के साथ व्यवसाय शुरू करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को अधिकारियों और सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाकर रखना होगा नहीं तो परेशानी होगी। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें और बजरंग बाण का पाठ करें। ​

मीन राशि :-

आज आपके लिए दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। आपका कोई भाई-बहन आपको आज खुशी दे सकता है। किसी निकट संबंधी से मेल मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। पुराना प्यार फिर से बहाल होने की संभावना है, रोमांस शुरू हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने की जरूरत है। यह आपके भविष्य को प्रतिबिंबित करने वाला है। आज आप पर काम का दबाव अधिक हो सकता है। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

Related Post