आज पौष द्वादशी तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Neemuch headlines January 8, 2024, 5:56 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 18, शक संवत 1945, पौष कृष्ण, द्वादशी, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर पौष मास प्रविष्टे 24, जमादि-उल्सानी-25, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। द्वादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 31 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 56 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 23 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय: शाम में 5 बजकर 40 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 55 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 48 मिनट से 1 बजकर 30 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक।

उपाय :-

आज शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करें।

Related Post