आज सफला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines January 7, 2024, 9:06 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 17, शक संवत 1945, पौष कृष्ण, एकादशी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर पौष मास प्रविष्टे 23, जमादि-उल्सानी-24, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 जनवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। एकादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 42 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 08 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अगले दिन सुबह 04 बजकर 53 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 45 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 02 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

सफला एकादशी व्रत।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 39 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 55 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 58 मिनट तक।

उपाय : -

आज शाम के समय मंदिर में 5 घी के दिए जलाएं।

Related Post