आज रुक्मिणी अष्टमी तिथि, जानें आज शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines January 4, 2024, 9:50 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 14, शक संवत 1945, पौष कृष्ण, अष्टमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर पौष मास प्रविष्टे 20, जमादि-उल्सानी-21, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 जनवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। नवभारतटाइम्स.कॉम अष्टमी तिथि रात्रि 10 बजकर 05 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र सायं 05 बजकर 34 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग अगले दिन सुबह 06 बजकर 49 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 08 बजकर 57 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 06 बजकर 46 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार रुक्मिणी अष्टमी, अष्टका श्राद्ध।

सूर्योदय का समय :

सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 5 बजकर 37 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 51 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 53 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 24 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर 2 बजकर 51 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक।

उपाय : -

भगवान विष्णु की उपासना करें और उन्हें 7 हल्दी की गांठ धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को अर्पित करें।

Related Post