Latest News

वर्ष का पहला सप्ताह इन राशियों को करेगा मालामाल तो इनका होगा बाहर जाने का योग जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा पुरे सप्ताह का राशिफल

Neemuch headlines December 31, 2023, 7:45 am Technology

मेष साप्ताहिक राशिफल:-

यह सप्ताह आपके लिए पारिवारिक तौर से बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के साथ पुराने चल रहे विवाद खत्म होंगे। वह परिवार और मित्रों के साथ आप कहीं बाहर फैमिली टूर पर जा सकते हैं, जिससे आपसी संबंध मजबूत होंगे। इस सप्ताह आप अपने परिवार के हित को देखते हुए कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसमें परिवार के लोगों में आपके प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। इस सप्ताह आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। साथ ही इस सप्ताह आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा

वृषभ साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस सप्ताह कहीं बाहर की यात्रा आदि पर जाने का कार्यक्रम बिगड़ सकता है। पहले से प्लान किया गया आपका काम, इस सप्ताह होने में संदेह है। साथ ही परिवार में किसी बात को लेकर पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। इस सप्ताह किसी बड़े केस से आपको मुक्ति मिलेगी। न्यायालय पक्ष में विजय मिलने मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल:-

यह सप्ताह आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी लंबी यात्रा आदि पर बाहर न जाएं। आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह बिगड़ सकता है। आपने स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें। परिवार में किसी परिचित का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप परेशान हो सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। कोई राजनीतिक या प्रशासनिक विवाद में आप इस सप्ताह उलझ सकते हैं। आपका व्यापार-व्यवसाय में इस सप्ताह कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप कोई बड़ा लेन-देन या प्रॉपर्टी आदि में निवेश अभी न करें। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से मनमुटाव हो सकता है। आपके अधिकार क्षेत्र को छीना जा सकता है। पारिवारिक दृष्टि से यह सप्ताह आपका वाद-विवाद से भरा रहेगा। आप किसी परिचित के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आपका सामाजिक और परिवारिक तौर से अपमान हो सकता है। अपने परिवार के लोगों से संबंध ठीक रखें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा सोचे हुए आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही मन प्रसन्न रहेगा, मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। परिवार में इस सप्ताह कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है, जिस कारण परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में चल रहे विवाद दूर होंगे। आप कोई नया मकान या वाहन इस सप्ताह अपनी भौतिक सुविधाओं के लिए खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आपके घर मेहमानों का आना होगा, जिससे परिवार का वातावरण सहज हो जाएगा। साथ ही परिवार अपने लोगों के साथ कहीं घूमने-फिरने इस सप्ताह जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, परिवार की छोटी-मोटी लड़ाई को इग्नोर करें। व्यर्थ के विवाद में फंसने से बचें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल:-

यह सप्ताह आपका शानदार जाने वाला है, आप स्वस्थ रहेंगे। आपका पुराना रुका हुआ कोई काम पूरा होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आपको आगामी समय में लाभ होगा। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। कोई बड़ी डील या बड़ी साझेदारी आपको मिल सकती है। आपके लिए कार्यक्षेत्र में प्रगति के मार्ग खुलेंगे। आप नया कोई वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। आपका पारिवारिक माहौल शानदार रहेगा। परिवार के साथ आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप सामाजिक क्षेत्र में उच्च पद पा सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ने से आप मानसिक तनाव और क्लेश से परेशान रहेंगे। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप चिंतित रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप इस सप्ताह हानि में जा सकते हैं। अच्छा होगा आप कोई बड़ी डील न करें। किसी बड़ी साझेदारी में पैसा निवेश न करें, हानि उठानी पड़ सकती है। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में फेरबदल न करें, नहीं तो इसके परिणाम ठीक नही होंगे। परिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-भतीजे से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें।

तुला साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक आर्थिक तौर पर कुछ नई परेशानियां आपके सामने खड़ी होगी, जिस कारण आपका स्वभाव में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। आप मानसिक तौर से परेशान और चिड़चिड़ापन के शिकार हो सकते हैं, जिस कारण परिवार में आपके सगे लोग आपका स्वभाव के कारण आपसे दूरी बना सकते हैं। आपके अड़ियल रवैया के कारण आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी बच्चों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें, व विपरीत समय को सहजता से निकाल दें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल:-

यह सप्ताह आपका समय आपके अनुकूल रहेगा, आप स्वास्थ्य महसूस करेंगे। आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। आप आध्यात्म की और झुके रहेंगे, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। नौकरी आदि में आपको पदोन्नति मिल सकती है। आपको व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई बड़ी साझेदारी होने से आपको उसका बेनिफिट मिलेगा। आप खुद का कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति की मदद से आप लाभ अर्जित कर सकते हैं। परिवार में आपको मान-सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोई नया बड़ा निवेश आप कर सकते हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपका शानदार रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को स्वास्थ्य महसूस करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आप किसी परिचित व्यक्ति से आपका रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आपको न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में नया काम मिल सकता है। आप किसी काम विशेष से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। यात्रा आदि में सावधानी बरतें, आप कोई बड़ी डील के साझेदार बन सकते हैं।

मकर साप्ताहिक राशिफल:-

यह सप्ताह आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा, आप किसी षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आपको अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप मानसिक तनाव से पीड़ित हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी अपने व्यक्ति के कारण आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई नई डील व्यापार में आज आप न करें। किसी व्यक्ति को बड़ी धन राशि उधार के रूप में न दें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आप मानसिक तनाव से पीड़ित रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अत्यधिक भागदौड़ चिंता के कारण आपका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अपने खानपान पर ध्यान दें। व्यापार-व्यवसाय में आपको अपनो का सहयोग मिलेगा, परंतु यह समय नया काम शुरू करने का नहीं है। आप कोई साझेदारी करें, तो सतर्क रहें, किसी अपने से आपको धोखा उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक जीवन में आपको जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी परिचित से मतभेद हो सकते हैं। कोई वाहन मकान खरीदे तो सावधान रहें।

मीन साप्ताहिक राशिफल:-

यह सप्ताह आपका अच्छा रहेगा। आप कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य इस सप्ताह आपका ठीक रहेगा। आप कोई विशेष व्यक्ति के माध्यम से पुराना रूका हुआ कार्य पूर्ण करा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। नई साझेदारी शुरू होगी, आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। इस सप्ताह आप वाद-विवाद से दूर रहें। जीवन में परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपनों के साथ कहीं बाहर आप घूमने-फिरने जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।

Related Post