Latest News

कर्क और सिंह राशि के लिए भाग्यशाली दिन, मिलेगा गजकेसरी योग का लाभ जानिए आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines December 29, 2023, 6:48 am Technology

मेष राशि :-

वालों की अच्छी कमाई रहने वाली है लव लाइफ के मामले में आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपस में आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। एक नई ऊर्जा का संचार होगा और संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से रोजी रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी, कमाई भी आज अच्छी रहने वाली है। वैसे आपके लिए सितारे कहते हैं कि अगर आप आज कोई भी सरकारी काम टालेंगे तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।

वृषभ राशि:-

के जातक सेहत की अनदेखी से बचें। वृषभ राशि के सितारे कहते हैं कि, आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहरी खान-पान और ठंड से बचाव का ध्यान रखना होगा। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद के कारण आज आपका मूड अपसेट हो सकता है और आप तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं, लेकिन आज आप अपने माता-पिता के साथ अपने विचार साझा करके अपने मन का बोझ हल्का करने में सफल रहेंगे। आज शाम के समय आपके ससुराल पक्ष से कोई मेहमान आपके घर आ सकता है, या इनकी मदद से आपका कोई काम बन सकता है। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

​मिथुन राशि :-

वालों आज आर्थिक लाभ मिलेगा मिथुन राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। अगर आज आप किसी से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो संयम और समझदारी से लेनदेन करें नहीं तो पैसा फंस सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने कुछ प्रतिस्पर्धियों से सावधान और सतर्क रहना होगा क्योंकि वे प्रगति में बाधा बन सकते हैं। आज शाम के समय आप अपने किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। वैसे आज का दिन बिजनस में आपको अच्छा लाभ दिलाएगा। आप दीर्घकालीन निवेश से लाभ पाएंगे। रुचिकर खानपान का भी आप आनंद ले सकते हैं। आज भाग्य 81%तक आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।

​कर्क राशि :-

के जातक पद प्रतिष्ठा का लाभ पाएंगे सितारे कहते हैं कि आज कर्क राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे, जिससे बिजनस में आपके सहकर्मी आपसे खुश रहेंगे। आपको एक के बाद एक डील फाइनल करने का मौका मिलेगा जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। जो लोग राजनीति में काम कर रहे हैं वे भी आज कुछ नए दोस्त बना सकते हैं, जिससे उनका जन समर्थन बढ़ेगा और उन्हें कुछ बेहतर अवसर भी मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी पद प्रतिष्ठा बढेगी। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें। ​

सिंह राशि  :-

जातकों को सफलता और वाहन सुख मिलेगा सिंह राशि के लिए आज का दिन राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव को बढ़ाने वाला रहेगा। आप आज बच्चों के करियर को लेकर भी सजग रहेंगे और उनकी शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने में सहयोग करेंगे। आज आपको भूमि और वाहन का सुख भी मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। महिलाओं को सासु मां से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी होगी, जो भविष्य में उन्हें बड़ी सफलता दिला सकती है। आज शाम के समय आपके घर पर कुछ उत्सव आयोजन हो सकता है। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

​कन्या राशि :-

के जातक खर्चों पर कंट्रोल करें सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा, लेकिन इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए अपने खर्चों में भी बढ़ोतरी करनी होगी। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। गैर जरूरी खर्चों पर कंट्रोल करना आपको आज सीखना होगा। आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से व्यापार में जो भी निर्णय लेंगे वह आपके लिए फलदायक रहेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए। आज शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन किसी तकनीकी समस्या की वजह से मानसिक परेशानी भी हो सकती है। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

तुला राशि :-

वालों को वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपके परिवार में भाइयों के बीच किसी पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। बेहतर होगा कि घर के बड़ों की सलाह पर अमल करें विवाद को संयम से सुलझाने का प्रयास करें। नौकरी में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, परिश्रम का आपको पूरा लाभ प्राप्त होगा। छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा, दांपत्य सुख का आप आनंद लेंगे। आज आपको आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति हो सकती है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें और राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें। ​

वृश्चिक राशि :-

वालों को बड़े भाई से लाभ और सहयोग मिलेगा वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, किसी पुराने मित्र से मिलकर आज आपका मन प्रसन्न होगा। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपके सितारे बताते हैं कि यदि आप किसी से पैसा उधार लेनदेन करते हैं तो बिना कागजात कुछ भी न करें नहीं तो पैसा फंस सकता है। माता के साथ आपका रिश्ता अनुकूल रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर उनकी डांट भी आपको मिल सकती है। यदि आपकी संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आप उसे दूर करने में सफल रहेंगे। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं। बड़े भाई से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी होगा।

​धनु राशि :-

वालों की रुकी योजना सफल होगी आज सितारे बताते हैं कि धनु राशि के जातक अपने करियर कारोबार में गति लाने के लिए आज खूब प्रयास करेंगे। कारोबारी जातक अपने कारोबार में विस्तार के लिए लोन संबंधी प्लानिंग भी कर सकते हैं। वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज कोशिश कीजिए आपका काम फटाफट बनेगा। आज आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को भी पूरा कर सकते हैं। लेकिन यदि आप अपना पैसा निवेश करते हैं तो आपको बहुत सोच समझकर निवेश करना होगा, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। विद्यार्थी आज खुश रहेंगे क्योंकि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। धर्म कर्म संबंधी मामलों में भी आपकी आज रुचि रह सकती है। यात्री सबंधी प्लानिंग भी आज संभव है। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

मकर राशि :-

वालों को गिफ्ट मिल सकता है मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज आपका काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। आज जोश और उत्साह से परिपूर्ण भी रहेंगे। जीवनसाथी का साथ सहयोग बना रहेगा और जीवनसाथी की प्रगति देखकर प्रसन्न होंगे। आपको आज कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी और उनके साथ रोमांचक पल भी बिताएंगे। सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने व्यवसाय में किसी प्रतिद्वंद्वी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण शाम के समय आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। वैसे कुल मिलाकर दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

​कुंभ राशि :-

वालों का काम बनेगा कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपका मध्यम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका काम भी आज बनेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को भी आज अपने अधिकारियों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आपके पारिवारिक जीवन में कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो जाएगा, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा, लेकिन यदि आज आपके पिता के साथ आपकी कोई बहस होती है, तो उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें। ​

मीन राशि:-

वालों का अचानक खर्च बढ़ सकता है मीन राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप घरेलू सामान की खरीदारी पर कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। आज शाम के समय किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें घर में आनंद और खुशी का माहौल बनेगा। अगर आप आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि आपके वाहन की खराबी के कारण आपका खर्च अचानक बढ़ सकता है। इसलिए यात्रा पर अपने वाहन से जा रहे हैं तो वाहन की जांच करवा लें। यात्रा में मानसिक और शारीरिक परेशानी होने की आशंका रहेगी। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव का तांबे के लोटे से जलाभिषेक करें।

Related Post