Latest News

वृषभ, वृश्चिक समेत इन 6 राशियों को मिलेगा लक्ष्मी नारायण योग का लाभ, प्रभाव और धन में होगी वृद्धि जानिये आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines December 28, 2023, 7:52 am Technology

 

मेष राशिफल:-

सौदा करते समय सावधान रहें मेष राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। आज आप व्यवसाय में कुछ योजनाएं लागू करेंगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। पिता द्वारा दिए गए किसी काम को टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, अन्यथा पिता आपसे नाराज हो सकते हैं। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई सूचना सुनने को मिलेगी। यदि आप आज किसी संपत्ति का सौदा करते हैं तो बहुत सावधान रहें, अन्यथा कोई आपको धोखा दे सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पूजा घर में हल्दी की माला लटकाएं।

वृषभ राशिफल:-

शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे वृषभ राशि वालों को आज शासन सत्ता की ओर से पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। आप बुद्धि का प्रयोग करके व्यापार के शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ वालों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे उनका रिश्ता अधिक मजबूत होता जाएगा। नौकरी करने वाले जातक आज किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। व्यापार करने वालों को आज भारी मात्रा में मुनाफा हो सकता है। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

मिथुन राशिफल:-

परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा मिथुन राशि वालों को आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और उनकी सलाह से फायदा भी मिलेगा। अगर आज कोई नई संपत्ति खरीदते हैं तो यह आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद रहेगी। परिवार के लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से आपके खुद के कार्य अटक सकते हैं। व्यापारी आज किसी कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं, जिससे कुछ व्यापारिक सौदे टाले जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे शिक्षा से संबंधित जो भी परेशानियां आ रही थीं, वे समाप्त हो जाएंगी। शाम के समय किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे। आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। कलाई और गर्दन पर हल्दी का टीका लगाएं और भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

कर्क राशिफल: -

मौज मस्ती के मूड में रहेंगे कर्क राशि वाले वालों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि में वृद्धि करेगा। अगर आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो वह आज आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। शेयर बाजार या लॉटरी में पैसा लगाने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक विरोधी सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन आप चतुर बुद्धि का प्रयोग कर उन्हें परास्त करने में सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। पिता के सहयोग से आज नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। शाम के समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। केले के पेड़ की पूजा करें और गरीबों को पीले वस्त्र एवं भोजन दान करें।

सिंह राशिफल: -

महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे और उसके लिए कुछ पैसों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। माता-पिता से सलाह लेकर कोई नया व्यवसाय शुरू करेंगे तो आप उसमें जरूर सफल होंगे। घर की रंगाई-पुताई पर भी कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं, लेकिन आज आपको आमदनी को ध्यान में रखते हुए ही इसे खर्च करने पर ध्यान देना होगा। बच्चे को उनके पसंद के कोर्स में दाखिला मिलने से आपको खुशी होगी। शाम के समय दोस्तों से बातचीत में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। केले के जड़ को पीले कपड़े में बांधकर गले में धारण करें।

कन्या राशिफल:-

कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। घर में कोई शुभ कार्यक्रम होने से परिवार के सभी सदस्य खुश नजर आएंगे और रिश्तेदारों का आगमन भी हो सकता है। मां के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि कुछ मौसमी बीमारियां उन्हें प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए सावधान रहें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी पेशा और व्यापारियों की आज आमदनी में वृद्धि होगी और कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। शाम के समय छोटे बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

तुला राशिफल:-

वाणी पर नियंत्रण रखें तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनस करने वाले लोगों को आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए अन्यथा हानि हो सकती है। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उनके लिए बेहतर अवसर आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्य तुरंत मंजूरी दे सकते हैं। भाई से बात करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा विवाद होने की आशंका बन रही है। शाम के समय माता पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। आटे की लोई में चना दाल, गुड़ और हल्दी डालकर गाय को खिलाएं।

वृश्चिक राशिफल:-

वित्तीय स्थिति को मजबूत करेंगे वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में नए नए कार्यों की खोज करेंगे और अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, जिसके वापस लौटने की संभावना नहीं थी, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी की सलाह से कारोबार में अच्छा फायदा होगा, जिससे दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। छोटे व्यापारियों को आज पैसो की कमी के कारण कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। पिता के सहयोग से किसी मकान या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। शाम के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे और दान पुण्य पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें और केले के पेड़ की पूजा करें।

धनु राशिफल: -

आपका मान-सम्मान बढ़ेगा धनु राशि वालों की आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों के लिए आज कोई अच्छी खबर आ सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए काम आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं, जिससे बहुत खुश होंगे। अगर आपकी परिवार के किसी सदस्य से कोई बहस होती है तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है। शाम को दोस्तों के साथ न्यू ईयर पर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। नहाते वक्त ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप जरूर जप करें।

मकर राशिफल:-

अपने काम से काम रखें मकर राशि वालों को आज बच्चों से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे परेशान रहेंगे। अगर कोई बीमारी आपको परेशान कर रही है तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें, अन्यथा पूरे दिन परेशान रहेंगे और आपके काम भी अटक सकते हैं। नौकरीपेशा जातक आज अपने काम से काम रखें और ऑफिस में किसी से भी विवाद करने से बचें। बहन की शादी में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए किसी से सलाह ले सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अपने शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। केले के वृक्ष के साथ भगवान विष्णु का पूजन करें।

कुंभ राशिफल:-

बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी होगी कुंभ राशि वालों का आज लंबे समय से अटका कोई काम पूरा होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप संतुष्टि महसूस करेंगे। जो लोग राजनीति की दिशा में काम कर रहे हैं उनकी महत्वाकांक्षाएं आज पूरी होंगी, जिससे उनके प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को आज अगर कोई काम सौंपा जाए तो उसे समय पर पूरा करें। विदेश में रहने वाले किसी रिश्ते से अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापारी आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शाम के समय परिजनों के साथ जरूरी मुद्दे पर चर्चा करेंगे। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और पीले रंग का प्रयोग करें।

मीन राशिफल: -

रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा मीन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि वाला रहेगा, जिससे प्रसन्न रहेंगे। आज आपको कोई पैतृक संपत्ति भी प्राप्त होती दिख रही है, जिससे आपकी संपत्ति में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में कोई जोखिम लेना है, तो बहुत सोच-समझकर लें, अन्यथा बाद में आपको उस फैसले का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक आज किसी दूसरी कंपनी में ज्वाइन कर सकते हैं, जिससे करियर संतुष्टि मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे और जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। शाम के समय घर पर कोई पूजा या हवन, कीर्तन आदि कर सकते हैं। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

Related Post