Latest News

आज विवाह पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और पंचक काल का समय

Neemuch headlines December 17, 2023, 8:06 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 26, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष शुक्ल, पंचमी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर पौष मास प्रविष्टे 02, जमादि-उल्सानी-03, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पंचमी तिथि सायं 05 बजकर 34 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 55 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। बालव करण सायं 05 बजकर 34 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 45 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

श्री पंचमी, श्रीराम विवाहोत्सव, नाग पंचमी, पंचक प्रारंभ अपराह्न 03 बजकर 45 मिनट पर।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 6 बजकर 6 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 42 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 41 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त:-

राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 6 मिनट तक।

पंचक 3 बजकर 45 मिनट से 18 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 8 मिनट तक।

आज का उपाय :-

रविवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें।

Related Post