Latest News

आज धनु संक्रांति, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines December 16, 2023, 8:29 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 25, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष शुक्ल, चतुर्थी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर पौष मास प्रविष्टे 01, जमादि-उल्सानी-02, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 08 बजकर 01 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 09 बजकर 16 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत :-

त्योहार पौष संक्रांति, पुण्यकाल संक्रांति प्रातः 09 बजकर 33 मिनट बाद।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 5 बजकर 26 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 41 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 41 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर 7 बजकर 48 मिनट से 8 बजकर 29 मिनट तक।

आज का उपाय : -

7 शनिवार लगातार पीपल के पेड़ की पूजा करें। साथ ही काले कुत्ते को गुड मिलाकर रोटी खिलाएं।

Related Post