Latest News

आज मार्गशीर्ष शुक्ला तृतीया तिथि, जानें राहुकाल का समय

Neemuch headlines December 15, 2023, 7:58 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 24, शक सम्वत् 1945, मार्गशीर्ष शुक्ला, तृतीया, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 30, जमादि-उल्सानी-01, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 15 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहूकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। तृतीया तिथि रात्रि 10 बजकर 31 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 11 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग पूर्वाह्न 10 बजकर 17 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 44 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 01 बजकर 45 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 26 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 41 मिनट तक।

 निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 51 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर 12 बजकर 37 मिनट से 1 बजकर 18 मिनट तक।

आज का उपाय :-

गाय को गुड के साथ रोटी खिलाएं और माताा लक्ष्मी की उपासना करें।

Related Post