Latest News

आज ही जे दिन हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राजकपूर का जन्म।जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines December 14, 2023, 8:54 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 14 दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :

1911 : रोआल्ड एमंडसन ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह पहले व्यक्ति बने।

1918 : बी के एस आयंगर का जन्म। कर्नाटक के बेल्लूर में जन्मे आयंगर को देश का पहला योग गुरू होने का गौरव हासिल है।

1924 : हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राजकपूर का जन्म।

1930 के दशक में बॉम्बे टॉकीज में क्लैप ब्वॉय बने राजकपूर ने पृथ्वी थियेटर से अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की और अभिनय के अलावा फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी खूब नाम कमाया।

1972 : अमेरिका द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अपोलो 17, वापस लौटा और इसी के साथ चंद्रमा के अन्वेषण का अमेरिका का अभियान समाप्त हो गया।

1995 : बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया ने पेरिस में डेटन समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे तीन वर्ष से उनके बीच चल रहे संघर्ष का अंत हो गया।

2012 : अमेरिका में कनेक्टिकट के न्यूटाउन में गोलीबारी में प्राइमरी स्कूल के 20 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत। मरने वालों में 20 वर्ष का हमलावर एडम लांजा भी शामिल।

Related Post