Latest News

आज मार्गशीर्ष प्रतिपदा तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines December 13, 2023, 9:19 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 22, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष शुक्ल, प्रतिपदा, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 28, जमादि-उल्लावल-28, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 10 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। panchang 13 december 2023 ज्येष्ठा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 05 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। शूल योग सायं 04 बजकर 18 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण सायं 04 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 05 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 25 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 40 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 4 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।

आज का उपाय :-

ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें साथ ही गणेशजी को दुर्वा अर्पित करें। 

Related Post