Latest News

आज मास शिवरात्रि व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch headlines December 11, 2023, 9:13 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 20, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष कृष्ण, चतुर्दशी, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 26, जमादि-उल्लावल-26, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अगले दिन सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 14 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग रात्रि 08 बजकर 58 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 06 बजकर 48 मिनट तक उपरांत चतुष्पाद करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

मास शिवरात्रि व्रत, श्री बालाजी जयंती।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 14 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 39 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 3 मिनट से 8 बजकर 21 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक।

भद्रा काल सुबह 7 बजकर 10 मिनट से शाम में 6 बजकर 52 मिनट तक।

आज का उपाय : -

सोमवार के दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें और भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।

Related Post