Latest News

आज प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines December 10, 2023, 12:54 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 19, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष कृष्ण, त्रयोदशी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 25, जमादि-उल्लावल-25, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 दिसंबर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अगले दिन प्रातः 07 बजकर 11 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग रात्रि 10 बजकर 34 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। गर करण सायं 07 बजकर 13 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 06 बजकर 12 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

प्रदोष व्रत।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 14 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 39 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 38 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक।

आज का उपाय :-

रविवार के दिन स्नान ध्यान के बाद जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इस समय 'ॐ वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें।

Related Post