Latest News

आज द्वादशी तिथि, जानें आज आपका शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch headlines December 9, 2023, 7:20 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 18, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष कृष्ण, द्वादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 24, जमादि-उल्लावल-24, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अगले दिन प्रातः 07 बजकर 14 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 43 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग रात्रि 11 बजकर 37 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। कौलव करण सायं 06 बजकर 53 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 39 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 19 मिनट से 9 बजकर 37 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 7 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 44 मिनट तक।

इसके बाद 7 बजकर 44 मिनट से 8 बजकर 25 मिनट तक।

आज का उपाय :-

शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करें, साथ ही अपने सामर्थ्य अनुसार गरीबों को दान करें।

Related Post