Latest News

आज उत्पन्ना एकादशी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Neemuch headlines December 8, 2023, 8:09 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 17, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष कृष्ण, एकादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 23, जमादि-उल्लावल-23, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। शॉपिंग अलर्ट- हेडफोन और पार्टी स्पीकर पर 65% तक की छूट- अभी देखें। एकादशी तिथि अगले दिन सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 54 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 04 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। बव करण सायं 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

उत्पन्ना एकादशी व्रत।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 38 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 19 मिनट से 9 बजकर 37 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 47 मिनट तक।

इसके बाद 12 बजकर 34 मिनट से 1 बजकर 15 मिनट तक।

आज का उपाय : -

माता लक्ष्मी के बीज मंत्र 'ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः' का जप करें।

Related Post