Latest News

आज मार्गशीर्ष नवमी तिथि, जानें आज का शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch headlines December 6, 2023, 7:35 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 15, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष कृष्ण, नवमी, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 21, जमादि-उल्लावल-21, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 05 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन सुबह 06 बजकर 29 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग रात्रि 11 बजकर 29 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 22 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 6 बजकर 59 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 38 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 17 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट से तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।

आज का उपाय :-

गणेशजी को दुर्वा अर्पित करें, बुध मंत्रों का जप करें।

Related Post