Latest News

आज काल भैरव अष्टमी तिथि , जानें आज के शुभ मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch headlines December 5, 2023, 7:59 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 14, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष कृष्ण, अष्टमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 20, जमादि-उल्लावल-20, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 38 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 38 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। बालव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-श्री काल भैरव अष्टमी, भैरव जयंती।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 59 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त:-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 37 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 10 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट से तक।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 4 मिनट से 9 बजकर 46 मिनट तक।

इसके बाद 10 बजकर 50 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक।

आज का उपाय : -

हनुमान जी को तुलसी की माला चढ़ाएं।

Related Post