Latest News

आज पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और योग का समय

Neemuch headlines December 2, 2023, 7:45 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 11, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष कृष्ण, पंचमी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 17, जमादि-उल्लावल-17, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि सायं 05 बजकर 15 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र सायं 06 बजकर 54 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग रात्रि 08 बजकर 19 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 05 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 5 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 37 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 33 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 57 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक।

इसके बाद सुबह 7 बजकर 39 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट तक।

आज का उपाय :-

शनि यंत्र की पूजा करें और काले तिल का दान करना उत्तम रहेगा।

Related Post