Latest News

मिथुन और कर्क राशि के जातकों को मिलेगा धन योग का शुभ लाभ जाने आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines November 29, 2023, 7:54 am Technology

​मेष राशि :-

के जातकों को सेहत और शत्रु के प्रति सजग रहना होगा मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आपके शत्रु और विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए आपको इनसे सतर्क रहने की भी जरूरत है। काम की व्यस्तता की वजह से आप आज कुछ पारिवारिक कार्यों के प्रति उदासीन हो सकते हैं जिससे परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। सेहत के मामले में भी आज आपको अपना ध्यान रखना होगा क्योंकि आपकी राशि से छठे आज चंद्रमा का संचार हो रहा है। सितारे कहते हैं कि, यदि आप आज अपना पैसा कहीं निवेश करते हैं तो भविष्य में आपको दोगुना लाभ मिलेगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। ​

वृषभ राशि :-

वालों को अचानक लाभ मिलेगा ​वृषभ राशि वालों को अचानक लाभ मिलेगा वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है, आपको आज नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए लोगों से रिश्ते और संपर्क बनेंगे। सितारे यह भी कहते हैं कि आज शाम तक कुछ ऐसा संयोग बनेगा जिससे आपको अचानक बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों के लिए आज आप कुछ गिफ्ट आदि ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज उनके वरिष्ठ अधिकारियों से कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आज भाग्य 83% तक आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

 ​मिथुन राशि :-

के जातकों को लाभ मिलेगा ​मिथुन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने परिवार की सुख-शांति बनाए रखने के लिए समझदारी और संयम से काम लेना होगा। अपने शत्रुओं की चालों को समझना होगा क्योंकि विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। मातृपक्ष से आपको लाभ और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ और अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। व्यवहार कुशलता और सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्य से आपकी कीर्ति और यश में वृद्धि होगी। आज आपको अपनी बुद्धिमता से लिए गए निर्णयों से सफलता मिलेगी। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें। ​

कर्क राशि :-

के लोगों को उपहार की प्राप्ति हो सकती है आज कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि, आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा आज राशि से तीसरे भाव में संचार करते हुए आपको लाभ और सुख प्रदान कर रहे हैं। आज आपको अपने कारोबार में परिश्रम और साहस से सफलता मिलेगी। आपको आज कोई उपहार आदि का लाभ मिल सकता है। आपको आज प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन लोगों की मदद सोच समझकर करें क्योंकि लोग आपकी उदारता को स्वार्थ समझ सकते हैं। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न होगा। आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​सिंह राशि :-

के जातकों को सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा सिंह राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज सरकारी क्षेत्र से लाभ मिल सकता है। आपको आज कारोबार व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन अच्छे अवसर लेकर आएगा। दांपत्य जीवन आपका सुखमय रहेगा। आज आपका अपने जीवनसाथी पर भरोसा गहरा होगा, लेकिन आपके पिता की सेहत में कुछ गिरावट हो सकती है, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी होगा। कन्या राशि के जातकों को अच्छी खबर मिलेगी सितारे कहते हैं कि आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए उत्तम रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सुख साधनों की आपको प्राप्ति होगी। परिश्रम और लगन से किया गया आपका हर कार्य आज सफल होगा। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षकों से अधिक सहयोग की आवश्यकता होगी। प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेंट करें।

​तुला राशि;-

के लिए दिन खर्चीला रहेगा तुला राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए खर्चीला और परिश्रम से भरपूर रहेगा। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। कारोबार में आज आपको लाभ और सम्मान मिलेगा। उपहार की प्राप्ति से आज आपका मन प्रसन्न होगा। आपको आज अपनी योग्यता और क्षमता का भी लाभ प्राप्त होगा। धर्म कर्म के प्रति आपका रुझान रहेगा। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। ​

वृश्चिक राशि:-

वालों को निवेश से लाभ मिलेगा वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि यदि आपने किसी शेयर बाजार या लॉटरी में अपना पैसा निवेश करते हैं तो इससे आपको आज लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आज किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके प्रेम जीवन में कोई बाधा थी, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी, आपकी लव लाइफ में आपसी तालमेल बढेगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। कोई काम जो बहुत दिनों से अटका था आज वह पूरा हो सकता है। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा अथवा मंत्र का जप करें।

धनु राशि :-

वालों को लाभ और सम्मान मिलेगा धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफल अवश्य होंगे। भाग्य का साथ आपको आज हर क्षेत्र में मिलेगा इसलिए आज के दिन का पूरा उपयोग करें और अटके अधूरे कार्यों को भी पूरा करने का प्रय़ास करें। बिजनस में आपकी कोई अटकी हुई डील है तो वह आज फाइनल हो जाएगी। आज शाम के समय आपको परिवार के सदस्यों से कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आपका सम्मान बढ़ सकता है। सामाजिक दृष्टिकोण से किये गये प्रयास सफल होंगे। घर में धर्म कर्म का माहौल रहेगा। गृहस्थी में वरिष्ठजनों का साथ मिलेगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​मकर राशि :-

के जातकों को महिला सहकर्मियों से लाभ मिलेगा मकर राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए सफलता से भरपूर है। आपको आज नौकरी में किसी महिला अधिकारी और सहकर्मी से सहयोग मिलेगा जिससे आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आज परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन और लाभ का अचानक अवसर प्राप्त हो सकता है। वैसे सलाह है कि अनावश्यक खर्च से बचें। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा।

​कुंभ राशि :-

के जातक उलझन में रह सकते हैं कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, किसी बात को लेकर आज आपका मन चिंतित और उलझन में रह सकता है। आपके ऊपर आज कई तरह के कामों का दबाव रह सकता है। आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता हो सकती है। घर के जरूरी कार्यों की वजह से आप आज अपने काम से जल्दी लौटने का प्रयास करेगें। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे और आपका मान सम्मान बढेगा। रुचिकार खानपान का आनंद ले सकते हैं। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंत्र का 108 बार जप करें।

​मीन राशि :-

के जातकों को निवेश से लाभ मिलेगा मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। नौकरी और कारोबार में लाभ और आनंद भरा दिन रहेगा। आज शाम के समय आपको अपने किसी मित्र या पड़ोसी से कुछ तनाव मिल सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आज आप अपने पिता की मदद से अपनी समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। आज आपको कुछ ऐसी जगहों पर निवेश करने का मौका मिलेगा जहां से आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिल सकता है। धर्म कर्म के कार्यों में भी आज आपकी रुचि रह सकती है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

Related Post