Latest News

आज से मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष प्रारंभ, जानें शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch headlines November 28, 2023, 8:28 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 07, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष कृष्ण, प्रतिपदा, मंगलवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 13, जमादि-उल्लावल-13, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि अपराह्न 02 बजकर 06 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 32 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग रात्रि 10 बजकर 03 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 02 बजकर 06 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 41 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

मार्गशीर्ष कृष्णा प्रारंभ, मृगछोड़ी स्नान प्रारंभ।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 6 मिनट से 6 बजे तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 10 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 9 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 3 बजे से शाम में 4 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजे से 9 बजकर 42 मिनट तक।

इसके बाद सुबह 10 बजकर 48 मिनट से 11 बजकर 42 मिनट तक।

आज का उपाय :-

हनुमान जी को तुलसी की माला चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Related Post