Latest News

कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा दिन, मिलेगा समसप्तक योग का लाभ

Neemuch headlines November 28, 2023, 8:24 am Technology

मेष राशि :-

के लिए आज सितारे कहते हैं कि नौकरीपेशा में आज किसी उच्च अधिकारी की कृपा से आपको लाभ और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन खर्च संतुलित रहने से आर्थिक परेशानी से बचेंगे। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन हो सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य के बारे में बुरा-भला कह सकते हैं। सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आपको समझदारी से चलना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

​वृषभ राशि :-

के जातकों को धन लाभ हो सकता है आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सुखद और आनंददायक रहेगा। भाग्य आपके धन और सुख में वृद्धि करेगा। किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में लोगों के बीच तालमेल रहेगा। परिवार में कोई कलह और तनाव चल रहा है तो उससे आज राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को नया ज्ञान और अनुभव प्राप्त होगा, जिसका उन्हें भविष्य में लाभ मिलेगा। आज शाम के समय आप किसी भजन, कीर्तन या शुभ कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। आज भाग्य 86 % आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

मिथुन राशि:-

वालों का आर्थिक प्रयास सफल होगा आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा और शरीर में थकान भी महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। जबकि आपको परिवार में वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आप अपने शौक पर कुछ धन खर्च करेंगे। नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिेलगी। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास और निवेश आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, बजरंगबली को लड्डू का भोग लगाएं। ​

कर्क राशि:-

के जातकों को उपहार मिल सकता है कर्क राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से मदद मिलेगी। आपको आज कोई उपहार आदि मिल सकता है। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, आप अपने रिश्ते की बात परिवार में कर सकते हैं। आज शाम को आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जिससे आप काफी समय से मिलने का इंतजार कर रहे थे। अगर आप आज अपने बच्चे को विदेश में पढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सितारे बताते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को पूर्व में किए निवेशों से भी लाभ मिलेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ​

सिंह राशि:-

के जातक आज मनोरंजक पल का आनंद लेंगे सिंह राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा लेकिन आपकी योजनाएं आज सफल होने से आप राहत की सांस लेंगे। व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा अचानक आपको मिल सकता है, जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। परिवार के साथ आप आज मनोरंजक पल बिताएंगे। कहीं यात्रा का प्लान भी आज बन सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर पर भी आपको ध्यान देना होगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आपका रोमांटिक समय बीतेगा, आप अपने प्रेम संबंध को रिश्ते में बदलने का विचार कर सकते हैं। आज भाग्य 61% तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें। ​

कन्या राशि :-

के जातकों की खूब कमाई होगी कन्या राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त कर सकेंगे। कारोबार में आज कन्या राशि के जातकों की खूब कमाई होगी। आपकी प्रगति देखकर आपके शत्रु आपसे ईर्ष्या करेंगे। आज आपका अपने भाई से सहयोग मिलेगा लेकिन आपको इनसे विवाद करने से बचना चाहिए। आज शाम के समय आपको किसी मित्र या परिचित से मिलने का मौका मिल सकता है। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें। ​

तुला राशि :-

वालों को आज खर्च पर कंट्रोल करना होगा आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी में आज इनको कुछ ऐसा काम दिया जा सकता है जिससे इनका मूड खराब होगा। वैसे आज पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। निकट संबंधियों से आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना होगा, बढ़ते खर्चों से आपका मूड खराब होगा। पिता और पैतृक संपत्ति से आपको आज लाभ मिलेगा। आज आपको अपने बच्चों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना मिलेगी। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मनोविनोद में बिताएंगे। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

​वृश्चिक राशि:-

वालों का रुका हुआ धन मिल सकता है वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको आज करियर में उन्नति और लाभ का अवसर मिेलेगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान पक्ष से कुछ सुखद परिणाम सुनने को मिलेगा। अगर आप किसी काम में अपने जीवनसाथी से सलाह लेंगे तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। बहुत समय से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के प्रभाव में आज वृद्धि होगी। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ​

धनु राशि :-

वालों को शुभ समाचार मिल सकता है आज धनु राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। परिवार और पिता की ओर से आपको आज लाभ मिलने का भी योग है। आपकी राशि से छठे भाव में उच्च के चंद्रा आपको विरोधियों पर जीत प्रदान कर रहे हैं। जो लोग बीमार चल रह हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रय़ास कर रहे हैं तो आपको आज इस संदर्भ में शुभ सूजना मिल सकती है। आज शाम से लेकर रात तक अचानक किसी यात्रा का संयोग बन सकता है। यदि आपका भाइयों के साथ कोई वैचारिक मतभेद चल रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें। ​

मकर राशि:-

के लिए दिन अनुकूल रहेगा मकर राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आपके काफी समय से अटके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपको आज सहकर्मियों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। भाग्य आपको आज प्रयास से बढ़कर आर्थिक लाभ दिलाएगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहेगा। आपको आज अपने रिश्ते को आगे ले जाने का मौका मिल सकता है। संतान पक्ष से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। नौकरी में आज आपको वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। शाम के समय आप थकान और सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। आज भाग्य 79% तक आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें। ​

कुंभ राशि :-

के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन मिल सकता है आज सितारों की चाल से मालूम होता है कि कुंभ राशि के जातकों को आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में इनको आज पूर्व में किए निवेश और प्रयासों का लाभ मिलेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप सहयोगियों की मदद से पूरा कर पाएंगे जिसके लिए आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। जो लोग पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं उनको आज कारोबार में भाइयों और परिवार का साथ सहयोग प्राप्त होगा। आपके लिए सलाह है कि आज के दिन को शुभ और अनुकूल बनाए रखने के लिए क्रोध पर काबू रखना चाहिए। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। माता के चरण छूकर आशीर्वाद लें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

​मीन राशि :-

वालों की प्रसिद्धि का विस्तार होगा आज का दिन मीन राशि के लोगों के लिए सुखद और अनुकूल रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में आपकी रुचि बढेगी। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए इससे गुरुजनों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलना जुलना हो सकता है। किसी के लिए गिफ्ट वगैरह की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में भी आपकी प्रसिद्धि का विस्तार होगा, लेकिन आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु चालीसा का पाठ करें और पिता से आशीर्वाद लें।

Related Post