Latest News

आज पूर्णिमा व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch headlines November 26, 2023, 5:59 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 05, शक संवत 1945, कार्तिक शुक्ल, चतुर्दशी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 11, जमादि-उल्लावल-11, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्दशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 54 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 06 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 36 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 03 बजकर 54 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 07 बकर 56 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

त्रिपुर उत्सव, श्री सत्यनारायण व्रत।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 4 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल शाम 4 बजे से 4 बजकर 42 मिनट तक।

भद्रा काल दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से अगले दिन सुबह 3 बजकर 16 मिनट तक।

आज का उपाय :-

सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर दें। सूर्य को अर्घ्य देते हुए 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें।

Related Post