Latest News

किन किन राशियों का केसा रहेगा दिन जानिए साप्ताहिक राशिफल में

Neemuch headlines November 26, 2023, 5:13 am Technology

मेष :

राशि स्वामी मंगल स्वराशि में रहने के कारण यह सप्ताह आपके लिए शुभ बीतने वाला है। सारे काम व्यवस्थित तरीके से पूरे हो जाएंगे। आत्मविश्वास और मनोबल उच्च रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कारोबारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में बना हुआ तनाव दूर होने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। किंतु बीच-बीच में थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके आराध्य देव हनुमानजी रहेंगे।

वृषभ :-

राशि स्वामी शुक्र कन्या राशि में रहते हुए आपके पंचम भाव में गोचर करेगा। प्रेम, शिक्षा और संतान से संबंधित क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ने वाला है। आपके सभी काम इस सप्ताह सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने वाली है। मन मजबूत रहने से अनेक समस्याएं दूर हो जाएंगी। स्वास्थ्य में चल रही गड़बड़ी भी दूर होगी। इस सप्ताह आप भगवान श्री कृष्ण को अपना आराध्य बनाएं।

 मिथुन :-

राशि स्वामी बुध इस सप्ताह वृश्चिक राशि में स्थित होकर आपके छठे भाव में गोचर करेगा। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में राहत दिलाने वाला रहेगा। रोगों में कमी आएगी और इन पर हो रहे खर्च में भी कमी आएगी। परिवार का साथ बना रहेगा। नए मेहमान आएंगे। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। आपके विरोधी लोग शांत होंगे। आर्थिक लाभ के अवसर आने वाले हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। इस सप्ताह श्रीगणेशजी महाराज आपके आराध्य रहेंगे।

 कर्क :

यह सप्ताह आपके लिए शुभ बीतने वाला है। सभी काम आसानी से हो जाएंगे और उनकी बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाने के प्रयास करें और रूठे लोगों से बात करने का प्रयास करें। प्रेम और दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव और टकराव हो सकती है, इस दौरान अपने व्यवहार को संतुलित रखें। स्वास्थ्यगत समस्याएं दूर होंगी। मित्रों के साथ यात्राओं के योग बनेंगे। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है। आपके आराध्य देव भगवान शिव रहेंगे।

 सिंह :

राशि स्वामी सूर्य मंगल की राशि वृश्चिक में रहने वाला है। आपको इस सप्ताह अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। किसी भी प्रकार से अपने व्यवहार को कटु न होने दें, वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं। नौकरी में उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। हालांकि सूर्य के सुख स्थान में रहने से आपके मान-सम्मान और पद में वृद्धि होने वाली है। आपके सुखों में बढ़ोतरी होगी और प्रभाव वृद्धि होगी। इस सप्ताह भगवान सूर्यदेव की आराधना नियमित रूप से करें।

 कन्या :

राशि स्वामी बुध इस सप्ताह वृश्चिक राशि में होकर आपके तृतीय स्थान में विराजमान रहेगा। आपके आत्मविश्वास, साहस और पराक्रम को बल मिलेगा। काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे और लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। सुखद यात्राएं होंगी। करियर में बदलाव के साथ उन्नति की संभावना बनेगी। नए काम प्रारंभ करने के लिए समय शुभ रहेगा। युवाओं को करियर के नए विकल्प मिलने वाले हैं। मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। इस सप्ताह श्रीगणेशजी आपके आराध्य रहेंगे।

तुला :

आपका राशि स्वामी शुक्र द्वादश स्थान में गोचर करेगा। दौड़भाग और पारिवारिक कार्यों पर खर्च अधिक होगा। माता-पिता के काम पूरे करने में आपको अपना समय और धन खर्च करना होगा। नए काम इस सप्ताह प्रारंभ न करें तो बेहतर होगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। आपके काम को सराहना मिलेगी। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग इस सप्ताह प्रसन्न रहेंगे। काम को गति मिलेगी। सेहत में सुधार आएगा। इस सप्ताह श्रीहरि विष्णु आपके आराध्य रहेंगे।

वृश्चिक :

सप्ताह शुभ और मंगल प्रसंगों से भरा रहेगा। आपके सारे काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बहुत दिनों से चल रही दौड़भाग थमने वाली है। राशि स्वामी मंगल इसी राशि में होने के कारण आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। लोग आपके काम की सराहना करेंगे और आपकी बात मानेंगे। इस सप्ताह आपके आराध्य हनुमानजी रहेंगे।

धनु :

आपके लिए नवंबर का यह अंतिम सप्ताह अत्यंत उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। कुछ चुनौतियां भी आने वाली हैं किंतु उन्हें आप आत्मविश्वास के साथ दूर कर पाएंगे। करियर के लिए यह सप्ताह शुभ है। जैसा चाहते हैं वैसा हो सकता है, बशर्ते आप मेहनत करें और लगन से काम करें। आर्थिक लाभ होगा। इस सप्ताह आपके आराध्य देव श्रीकृष्ण भगवान रहेंगे।

मकर :

सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध बने रहेंगे। जो लोग प्रेम संबंधों में चल रहे हैं वे सतर्क रहें, कोई आपके बीच गलतफहमी पैदा कर सकता है। इसलिए अपने आदर्श और विचार उच्च नैतिकतापूर्ण रखने होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खर्च में कमी आएगी। पैसों की बचत होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। इस सप्ताह शनिदेव की आराधना करें।

कुंभ :

सप्ताह सामान्य है। आपको छोटे छोटे कामों को पूरा करने के लिए दौड़भाग करनी पड़ सकती है। काम आसानी से नहीं होंगे इसलिए मेहनत करते रहें। युवाओं को नौकरी के बड़े ऑफर मिलने वाले हैं। विदेश यात्रा का सपना साकार हो सकता है। नए स्टार्टअप के लिए यह सप्ताह शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ होगा। पैसा आएगा और नया निवेश भी करेंगे। इस सप्ताह हनुमानजी को पूजते रहें।

मीन :

आपके सारे काम इस सप्ताह सफलतापूर्वक पूरे होंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार ठीक चलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। धन लाभ के अवसर आएंगे। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। मांगलिक धार्मिक प्रसंगों में शामिल होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नए काम प्रारंभ करने के लिए सप्ताह शुभ है। आपके आराध्य श्रीकृष्ण रहेंगे।

Related Post