Latest News

आज शनि प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

Neemuch headlines November 25, 2023, 6:50 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 04, शक संवत 1945, कार्तिक शुक्ल, त्रयोदशी, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 10, जमादि-उल्लावल-10, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि सायं 05 बजकर 23 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 56 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 53 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 05 बजकर 23 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

शनि प्रदोष व्रत, बैकुण्ड चतुर्दशी, गण्डमूल अपराह्न 02 बजकर 56 मिनट तक।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 4 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 36 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 51 मिनट से 8 बजकर 10 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

इसके बाद दोपहर 7 बजकर 34 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज शनि चालीसा का पाठ करें और काला तिल, जूता, चप्पल आदि का दान किसी जरुरमंद को करें।

Related Post