Latest News

आज कार्तिक मास की दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय ।

Neemuch headlines November 22, 2023, 7:33 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 01, शक संवत 1945, कार्तिक शुक्ल, दशमी, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 07, जमादि-उल्लावल-07, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि रात्रि 11 बजकर 05 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सायं 06 बजकर 37 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग अपराह्न 02 बजकर 46 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 08 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा मध्याह्न 12 बजकर 58 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम में 5 बजकर 25 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 2 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 35 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 48 मिनट से 8 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त:-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से सुबह 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

पंचक पूरे दिन रहने वाला है।

आज का उपाय :-

गणेश स्तोत्र का पाठ करें और बुध के मंत्रों का जप करें।

Related Post