Latest News

आज कार्तिक नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch headlines November 21, 2023, 7:38 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 30, शक संवत 1945, कार्तिक शुक्ल, नवमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 06, जमादि-उल्लावल-06, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 10 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 01 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग सायं 05 बजकर 40 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 02 बजकर 14 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय:

सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 5 बजकर 25 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 1 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 35 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 3 बजे से सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 56 मिनट से 9 बजकर 38 मिनट तक इसके बाद सुबह 10 बजकर 47 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

पंचक पूरे दिन रहने वाला है।

आज का उपाय : -

आज हनुमानजी के मंदिर में जाकर घी का दीपक जलाएं और उन्हें चोला भी चढ़ाए।

Related Post