Latest News

आज छठ पूजा का आखिरी दिन, जानें अर्घ्य देने का समय और शुभ मुहूर्त

Neemuch headlines November 20, 2023, 6:41 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 29, शक संवत 1945, कार्तिक शुक्ल, अष्टमी, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 05, जमादि-उल्लावल-05, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 नवम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 17 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 26 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग रात्रि 08 बजकर 35 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 04 बजकर 20 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 08 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

गोपाष्टमी, पंचक प्रारंभ पूर्वाह्न 10 बजकर 08 मिनट पर।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम में 5 बजकर 2 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजे से 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 35 मिनट तक।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 9 बजकर 37 मिनट से 11 बजकर 1 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से सुबह 9 बजे तक।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शाम में 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से 1 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक।

भद्राकाल सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 4 बजकर 19 मिनट तक।

आज का उपाय : -

आज घर के बाहर दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाएं।

Related Post