Latest News

जानें आज की तिथि मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch Headlines August 11, 2023, 7:19 am Technology

राष्ट्रीय मिति श्रावण 20, शक संवत 1945 द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण एकादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 27। मुहर्रम 23, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 अगस्त सन 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

एकादशी तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 32 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। अपना यह राशिफल हर दिन ईमेल पर पाने के लिए मृगशिरा नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगा उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ होगा। व्याघात योग अपराह्न 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा उपरांत हर्षण योग का आरंभ होगा। बव करण सायं 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ होगा। चंद्रमा सायं 04 बजकर 59 मिनट तक वृष राशि में रहेगा उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय  :-

शाम 7 बजकर 4 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त  :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि बेला सुबह 7 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक।

अमृतकाल सुबह 7 बजकर 28 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त  :-

राहुकाल दोपहर 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।

सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 27 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक।

इसके बाद 12 बजकर 53 मिनट से 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : -

आज लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें साथ ही माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें। 

Related Post