Latest News

आज अधिक मास की नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और उपाय

Neemuch Headlines August 9, 2023, 5:30 am Technology

राष्ट्रीय मिति श्रावण 18, शक संवत 1945 द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण नवमी, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 25। मुहर्रम 21, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 अगस्त सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 12 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 29 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग अपराह्न 03 बजकर 40 मिनट तक उपरांत धु्रव योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 04 बजकर 03 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 43 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम 7 बजकर 6 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि बेला सुबह 7 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 26 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त:-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे से तक यमगंड रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय : -

आज गणेश जी को हरी मूंग की दाल चढ़ाएं साथ ही दूर्वा में मोली बांधकर अर्पित करें।

Related Post