Latest News

आज ही के दिन 1945 में जापानी नगर हिरोशिमा पर अमेरिका ने गिराया था पहला परमाणु बम

Neemuch Headlines August 6, 2023, 7:37 am Technology

6 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं 6 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1821 - ब्रुसेल्स में ‘कौरियर आॉफ पेज बास’ अखबार का प्रथम संस्करण प्रकाशित।

1825 - बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।

1862 - मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गई।

1906 - प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर “वंदेमातरम” समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।

1914 - ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1945 - अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराए।

1960 - क्यूबा ने देश के सभी प्रॉपर्टी का राष्ट्रीयकरण किया।

1962 - जमैका में यूनाइटेड किंगडम का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली।

1964 - अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काटा गया।

1996 - नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।

2001- भारत व ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता।

2002 - भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।

2000 - फिजी के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ तख्तापलट के मामले में उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को 2004 में 4 वर्ष की जेल।

2007 - मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

2007 - हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।

2008 - सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को अन्ध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला जो इस श्रेणी का पहला आर्डर है।

2010 - जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।

2011 - थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शु्रिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2011 - अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत हो गई।

2012 - नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।

1914 - ऑस्ट्रिया द्वारा रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1945 - जापानी नगर हिरोशिमा पर अमेरिका ने पहला परमाणु बम गिराया।

6 अगस्त को जन्मे व्यक्ति :-

1180 - जापान के सम्राट गो टोबा का जन्म हुआ था।

1921 - स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का जन्म हुआ था।

1915 - भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्‍लों का जन्म 6 अगस्त हुआ था।

1933 - भारतीय क्रिकेटर ए. जी. कृपाल सिंह का जन्म हुआ था।

1959 - भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह का जन्म हुआ था।

1970 - भारतीय, अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक एम. नाइट श्यामलन का जन्म हुआ था।

6 अगस्त को हुए निधन :-

1925 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी का निधन हुआ था।

1982 - प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का निधन हुआ था।

1981 - भारतीय नेता भूपेश गुप्ता का निधन हुआ था।

2006 - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का निधन हुआ था।

6 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:-

विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह) हिरोशिमा दिवस

Related Post