Latest News

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 1928 से 1956 के बीच छह बार लगातार स्वर्ण पदक जीता। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines July 29, 2023, 8:42 am Technology

29 जुलाई की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है...

1567: जेम्स VI को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।

1748: ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची।

1876: साइंस असोसिएशन की स्थापना।

1911: मोहन बगान ने पहली बार आईएफ शील्ड जीती।

1937: जापानी सेना ने चीन के बीजिंग और तेनत्सिन शहरों पर कब्जा किया।

1949: ब्रिटिश ब्रॉडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू।

1957: संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।

1968: पोप षष्ठम ने ईसाइयों के लिए गर्भ निरोधक के इस्तेमाल पर लगी धार्मिक पाबंदी को बरकरार रखने का ऐलान किया।

1980: मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।

1981: लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी। दुनिया के 75 करोड़ लोगों ने इस शादी को टेलिविजन पर लाइव देखा।

1982: दिलीप बोस को डेविस कप देशों के प्रबंधन में चुना गया।

1983: पहले चालक रहित विमान का परीक्षण किया गया।

1987: भारत और श्रीलंका के बीच शांति समझौता।

2006: श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 624 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।

2013: फ्रांस में कान के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।

Related Post