Latest News

कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए यह सप्ताह? पढ़िए साप्ताहिक राशिफल

Neemuch headlines July 22, 2023, 3:52 pm Technology

मेष साप्ताहिक राशिफल:-

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके स्वभाव में इस सप्ताह बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे परिवार में लोग आपके करीब आएंगे। साथ ही आपको अपनी निजी चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है। यात्रा आदि में बाहर यदि घूमने करने जाएं तो अपने सामान को संभालकर रखें। परिवार में पत्नी व बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। काम के समय से कुछ समय निकालकर परिवार के साथ रहें, जिससे परिवार में संबंध मजबूत होंगे। इस सप्ताह परिवार के साथ विचार करके आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका लाभ आगामी समय में आपको मिलेगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहेगा। शारीरिक मानसिक तनाव से आप दूर रहेंगे। साथ ही इस सप्ताह आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घिमने जा सकते हैं। यह सप्ताह आपका अच्छा बीतेगा। किसी निजी कार्य के पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने पार्टनर बच्चों के साथ शानदार समय बिताएंगे। साथ ही कोई मांगलिक या धार्मिक आयोजन परिवार में हो सकता है, जिस कारण माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल:-

इस सप्ताह आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी समस्या को लेकर आप पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया जा सकता है। साथ ही आपके विरोधी वर्ग किसी झूठे केस में आपको फंसाने का प्रयास कर सकते हैं। अपने विरोधियों से सतर्क रहें इस सप्ताह आपका मन कुछ बातों को लेकर चिंतित रहेगा। इस कठिन समय में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा। साथ ही बच्चों के साथ सहज व्यवहार से परिवार में एक नया और सकारात्मक माहौल बनेगा।

कर्क साप्ताहिक राशिफल:-

यह सप्ताह आपके लिए बहुत संभलकर चलने का समय है। आप यदि बाहर की यात्रा आदि पर जा रहे हैं तो अपने सामान आदि की हिफाजत करें नहीं तो आपका कोई कीमती सामान आपके हाथ से निकल सकता है। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें, इस सप्ताह दुर्घटना होने की संभावना है। परिवार के साथ इस सप्ताह कुछ मतभेद की स्थिति बनेगी। बच्चे और पत्नी को ज्यादा किसी कार्य के लिए दबाव बनाना परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए वाणी पर संयम रखें और यह सप्ताह संभल कर चलें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल:-

यह सप्ताह आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप परिवार के साथ शानदार समय बिताएंगे। हो सकता है इस सप्ताह आपके घर मेहमानों का आगमन हो, जिस कारण घर का माहौल और खुशनुमा रहेगा। परिवार में अपनों के साथ समय अच्छा बीतने वाला है। परिवार में चल रही कुछ उलझनों का समाधान निकालने में इस सप्ताह आप सफल रहेंगे, जिस कारण परिवार में आपका मान-सम्मान व कद बढ़ेगा। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए आप कोई योजना तैयार कर सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। जिस कार्य के लिए आप बहुत दिनों से प्रयासरत हैं, इस सप्ताह उसके पूर्ण होने के योग बन रहे हैं। जिससे परिवार में खुशी का माहौल होगा। साथ ही परिवार में कोई नया सदस्य इस सप्ताह आ सकता है। इस वजह से घर में खुशियों की दस्तक होगी। इस सप्ताह परिवार के साथ हंसी खुशी समय बिताएंगे। आप अपने परिवार के साथ मनोरंजन या घूमने-फिरने का भरपूर आनंद लेंगे।

तुला साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए कठिनाइयों से भरा रह सकता है। परिवार में बच्चे, पत्नी से परिवार संबंधी बातों को लेकर बड़ा मतभेद हो सकता है। जिस कारण परिवार में अशांति का माहौल रहेगा। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति आदि के झगड़े बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। परिवार में नकारात्मक माहौल बनाने से बचें नहीं तो यह आपके लिए ही नुकसानदायक हो सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आपको भारी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें नहीं तो आपको चोट आदि लग सकती है। दुर्घटना के योग बन सकते हैं। परिवार में बच्चों और पत्नी से कुछ बातों पर मतभेद की स्थिति उत्पन्न होगी, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। साथ ही आपके परिवार के लोग आपके प्रति कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं। जिससे आप परेशान होंगे। साथ ही इस सप्ताह परिवार में कोई दुखद समाचार मिलने वाला है।

धनु साप्ताहिक राशिफल:-

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा माना जा रहा है। आप किसी विशेष व्यक्ति के द्वारा लाभान्वित हो सकते हैं। रुका हुआ धन आपको इस सप्ताह वापस मिल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही इस सप्ताह परिवार के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। अपने परिवार के साथ योजना बनाकर आप बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं, जिस कारण परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पत्नी और बच्चों का प्रेम इस सप्ताह आपको भरपूर मिलने वाला है। परिवार में कोई बड़ा डिसीजन लेने सेआपका सम्मान बढ़ेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद से आपको मुक्ति मिल सकती है। आपको विजय प्राप्त होगी। साथ ही परिवार में पत्नी बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यह सप्ताह मनोरंजन से भरपूर रहेगा। बच्चों के साथ आप पिकनिक आदि पर जा सकते हैं। इस सप्ताह परिवार के साथ आप कोई मूवी आदि देखने जा सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल :-

इस सप्ताह आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार में या किसी खास मित्र को इस सप्ताह आप खो सकते हैं। इस कारण आपका मन अशांत रहेगा। परिवार में भी माहौल इस सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। साथ ही आप के व्यवहार से परिवार के लोग चिंतित रहेंगे, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है।

मीन साप्ताहिक राशिफल :-

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आगामी समय के लिए आपके लिए लाभप्रद होगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी परिचित के आने से परिवार में सुखद माहौल बनेगा। परिवार में बच्चे, पत्नी व माता-पिता के साथ इस सप्ताह आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के प्रति कोई विशेष निर्णय लेने से परिवार के लोगों का आपके प्रति सम्मान बढ़ेगा।

Related Post