Latest News

आज पुष्य नक्षत्र के साथ रवि योग, जानें शुभ योग और मुहूर्त का समय

Neemuch headlines July 21, 2023, 7:38 am Technology

: राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 31, शक संवत् 1945, आषाढ़, शुक्ल तृतीया, बुधवार, विक्रम संवत 2080। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 07। जिल्हिजा 02, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 जून सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि अपराह्न 03 बजकर 10 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 21 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 34 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 03 बजकर 10 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 7 बजकर 21 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 19 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 53 मिनट से 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 19 मिनट से 1 बजकर 2 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक।

अमृत काल दोपहर 6 बजकर 13 मिनट से 8 बजे तक।

रवि योग सुबह 6 बजकर 2 मिनट से अगले दिन सुबह 1 बजकर 21 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा

 दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 1 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय :-

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें, मूंग की दाल का दान करें।

Related Post