इस सप्ताह मेष, मिथुन, कन्या राशि वालों को विरोधियों से कड़ी टक्कर मिलेगी, जानें साप्ताहिक राशिफल

Neemuch headlines July 9, 2023, 8:04 am Technology

मेष राशि:-

यह सप्ताह शुभ रहेगा। अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी आसानी से हो जाएंगे। कार्यों की शिथिलता भी समाप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहने वाला है। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है इसलिए ध्यान रखें। आर्थिक समस्याओं का हल मिल जाएगा। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है।

वृषभ राशि:-

इस सप्ताह अपने कार्यों को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर न रहें, स्वयं ही प्रयास करें। आर्थिक मामलों में लेनदेन सफल होगा। भूमि-भवन की प्राप्ति होगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए यह सप्ताह ठीक है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। मित्रों के साथ उत्तम वाणी आपको सबका प्रिय बनाएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस सप्ताह पैसा अच्छा आएगा।

मिथुन राशि:-

इस सप्ताह पारिवारिक समागम होगा। घर में मांगलिक प्रसंग आएंगे। कार्यों के लिए समय उन्नतिदायक है। सोचे सभी कार्य इस सप्ताह आसानी से होंगे। धन लाभ होगा। पुराना निवेश से लाभ आएगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। माता-पिता, स्वजन का सहयोग रहेगा। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में लाभ होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

कर्क राशि:-

इस सप्ताह आर्थिक लाभ अच्छा है। अधिक मेहनत नहीं करनी होगी। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे। मित्रों, प्रेमी, जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। पारिवारिक यात्राएं हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी व्यवसाय में लाभ होगा। निवेश में सतर्कता रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होने के योग हैं। मित्रों के साथ पर्यटन का अवसर आएगा।

सिंह राशि:-

सप्ताह शुभ है। उच्चाधिकारियों से सामंजस्य बना रहेगा। नए कार्य व्यवसाय प्रारंभ करें लाभ होगा। व्यापार बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है, लेकिन उसे जल्दी ही चुका देंगे। स्वास्थ्यगत समस्याएं इस सप्ताह नहीं रहेन वाली है। परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक मेलजोल होगा, मांगलिक कार्य आएंगे। नए प्रेम संबंध बनेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

कन्या राशि:-

सप्ताह सामान्य रहेगा। यदि किसी निर्णय को लेने में कठिनाई अनुभव हो तो परिवार के अनुभवी लोगों की राय लें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। नौकरी व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधों में भाग्यशाली रहेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो भी समय उत्तम रहेगा। धन लाभ होने वाला है।

तुला राशि:-

सप्ताह सामान्य है। कार्य व्यवसाय के लिए सप्ताह शुभ रहेगा। पारिवारिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं इसलिए अचानक स्वास्थ्य भी गड़बड़ा सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। भूमि, संपत्ति, वाहन खरीदी करने के योग हैं। नए प्रेम संबंध प्राप्त हो सकते हैं। पुराने प्रेम संबंध मजबूत होंगे किंतु आपको अपने पार्टनर की भावनाएं समझनी होगी। नए कार्य-व्यवसाय मिलेंगे। खानपान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि:-

सप्ताह शुभ है। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। उच्चाधिकारियों से इस बार तालमेल अच्छा रहेगा तो प्रमोशन मिलेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किए प्रयास शुभ फल होंगे। संपत्ति संबंधी कार्य भी सफल होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में किसी से वाद-विवाद हो सकता है। भूमि के क्रय-विक्रय के कार्यों में सावधानी रखनी होगी। नौकरी में बदलाव की संभावनाएं हैं।

धनु राशि:-

इस सप्ताह आपके कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। अपने जीवन के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने का प्रयास करें लाभ होगा। आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक यात्राएं भी हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है किंतु अंत में बातचीत से उचित हल निकलेगा।

मकर राशि:-

इस सप्ताह अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी भी कार्य को पूरा करने में धन का संकट बाधा नहीं बनेगा। संपत्ति संबंधी काम लाभ देंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नए मित्रों से भेंट होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। प्रेमी-प्रेमिका के साथ यात्रा, पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। युवाओं के नए करियर आप्शन मिलने वाले हैं।

कुंभ राशि:-

इस सप्ताह भूमि, संपत्ति संबंधी कार्य उत्तम तरीके से हो जाएंगे। सामाजिक जीवन में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नया कार्य प्रारंभ करने के योग हैं। नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो उसके लिए भी समय ठीक है। प्रेम संबंध उत्तम रहेंगे। नए मित्रों से भेंट हो सकती है। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। धन लाभ हेागा।

मीन राशि:-

यह सप्ताह शुभ है। सोचे सभी कार्य पूरे होने के योग हैं। पुराने किया हुआ निवेश लाभ देगा। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। उच्चाधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन का संकट दूर होगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। भूमि, भवन संपत्ति प्राप्त होने के योग है। नया भवन, नया वाहन खरीदने का अवसर आएगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएगा।

Related Post