Latest News

आज इन 3 राशियों को करना होगा संघर्ष तो इनके खुलेंगे भाग्य के रास्ते पढ़े आज का राशिफल

Neemuch headlines July 8, 2023, 7:38 am Technology

मेष :-

किसी विशेश कारण से आज आपका मन अशान्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।आत्मविश्वास में कमी रहेगी, नकारात्मकता से दूर रहे।इष्ट आराधना अनिवार्य।

वृषभ :-

व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता को उनके स्वकार्य में लाभ मिलेगा। मन में आत्मविश्वास एवं सकारात्मकता बनी रहेगी। आज विशेष प्रयोजन वाली यात्राओ को टालने का प्रयास करे.

मिथुन :-

आज किसी विशेषज्ञ की मदद य से आपका कोई खास काम पूरा होगा। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, मानसिक उलझने बनी रहेगी।

कर्क :-

आज का दिन मान सम्मान उन्नतिकारक है, निश्चय ही आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा, लेकिन कर्ज के लेन-देन से आपको बचना चाहिए, मित्रजनों का साथ मिलेगा।

सिंह :-

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आपकी प्रशंसा होगी। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए, मित्रों के साथ घूमने का विचार हो सकता है।

कन्या :-

आज परिवार वालों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।पूर्व समय की तुलना मे दिन सुखद रहेगा

तुला :-

आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको सफलता के योग है, लेकिन शारीरिक थकान हो सकती है, खान पान का ध्यान रखे।

वृश्चिक : -

आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक संबंध भी मजबूत होंगे।

धनु :-

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खान-पान पर विशेष ध्यान दें। मित्रो से विवाद हो सकता हैं,क्रोध करने से बचें। विधार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बेहतर नहीं रहेगा।

मकर :-

आज आप अपने मन को शांत रखें,जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधित समस्या संभव हैं। अत्यधिक खर्च हो सकता है। वाहन इत्यादि के रखर खाव पर भी खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ :-

आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।किसी मित्र से वैचारिक मतभेद हो सकते है। अन्य परिवार जनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन :-

आय में कमी आ सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक स्थिरता अनिवार्य हैं। जीवनसाथी से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आलस्य अधिक रहेगा।

Related Post