Latest News

आज कज्जली तीज व्रत, जानें सभी शुभ योग और मुहूर्त

Neemuch headlines July 5, 2023, 6:34 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 14, शक सम्वत् 1945 प्रथम (शुद्ध) श्रावण कृष्ण, द्वितीया, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 21। जिल्हिजा 16, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 जुलाई सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 03 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र प्रातः 05 बजकर 40 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग प्रातः 07 बजकर 47 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 03 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार कज्जली तृतीया (श्रवण नक्षत्र युता)।

सूर्योदय का समय :

सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 7 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 4 बजकर 48 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक।

भद्रा काल रात में 8 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त:

राहुकाल सुबह 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक। आज का उपाय:-

भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें और गणेशजी को दूर्वा चढ़ाए।

Related Post