Latest News

आज शनि प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Neemuch headlines July 1, 2023, 7:56 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 10, शक सम्वत् 1945, आषाढ़ शुक्ल, त्रयोदशी, शनिवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 17। जिल्हिजा 12, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 जुलाई सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि रात्रि 11 बजकर 08 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 04 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग रात्रि 10 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 13 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार शनि प्रदोष व्रत।

सूर्योदय का समय :

सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय:

शाम 7 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 6 मिनट से 4 बजकर 46 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक।

रवि योग 3 बजकर 4 मिनट से अगले दिन यानी 2 जुलाई को सुबह 5 बजकर 27 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक।

इसके बाद 6 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक।

आज का उपाय:-

भगवान शिव की उपासना करें और शाम के समय शिव मंदिर में दिया जलाएं और शनि देव के सामने भी सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Related Post