बुध का आर्द्रा नक्षत्र मे प्रवेश, वृषभ और धनु सहित इन राशियों को भी मिल रहा फायदा, और इनके खुलेंगे भाग्य के द्वार

Neemuch Headlines June 27, 2023, 9:43 am Technology

मेष राशि :-

आज अपनी सफलता और कार्यकुशल से आनंदित होंगे। वैसे सलाह है कि आज अपने काम पर पहले फोकस करें और दोस्तों एवं मनोरंजन को पीछे रखें नहीं तो अनुकूल स्थिति को भी आप खुद अपने हाथ से प्रतिकूल कर सकते हैं। आपके पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव आज कम होगा। पिता और वरिष्ठजनों के सहयोग सुझाव का भी आपको लाभ मिलेगा। आज मेष राशि के जातक अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं, कोई चाहत इनकी पूरी होगी। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं।

​वृषभ राशि :-

आज व्यवसाय में लाभ मिलेगा, कारोबार से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कोई डील आज फाइनल हो सकती है जिससे अच्छा खासा मुनाफा होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर शेयर बाजार आदि में निवेश करना चाहते हैं तो, जोखिम का ध्यान रखें। संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि देखकर आप प्रसन्न होंगे। यदि शाम के समय आस-पड़ोस में कोई विवाद होता है तो उसे टालने का प्रयास करें। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन राशि :-

आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं ऐसा न हो कि कुछ नया करने के चक्कर में आपकी कोई पुरानी योजना बाधित हो जाए। दोपहर बाद फोन पर कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार करने वाले लोग कारोबार में कुछ नई तकनीक को अपना सकते हैं, जिसका फायदा भविष्य में जरूर मिलेगा। परीक्षा में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, तभी सफलता नजर आ रही है। शाम के समय माता-पिता को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

​कर्क राशि :-

परिवार में कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा, जिससे परिजनों के बीच आपसी प्रेम देखने को मिलेगा। जीवनसाथी आपके लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं और कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं, जिससे आप खुश नजर आएंगे। यदि आज आपको अपने व्यापार में कोई जोखिम उठाना पड़े तो कतई न लें क्योंकि इससे भविष्य में आपको नुकसान ही होगा। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है।

​सिंह राशि :-

व्यवसाय के लिए कोई नया विचार लेकर आएं तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, आपको उसका लाभ अवश्य मिलेगा। आज किसी कारणवश परिजनों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है। यदि स्वजनों और रिश्तेदारों से आपकी कोई अनबन चल रही है तो आज उसे दूर करने का प्रयास करेंगे। किसी मित्र से आज आपको भरपूर लाभ मिल सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

​कन्या राशि :-

अगर कोई तनाव लंबे समय से परेशान कर रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। व्यापार में ईमानदारी से काम करना होगा, तभी वह आपको मुनाफा दे पाएगा। किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे तो भविष्य में दूसरे आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। मन से किए गए कार्यों का भरपूर लाभ मिलेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे खुश रहेंगे। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला राशि :-

आज दिन के पहले भाग में व्यवसाय में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी तो आज उसे भी फाइनल कर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, आपकी सेहत नरम और गर्म रह सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर अंकुश लगाना होगा। यदि आज आप किसी व्यक्ति से पैसों का लेनदेन करते हैं तो सोच समझकर करें क्योंकि इसमें आपका नुकसान हो सकता है। आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें। ​

वृश्चिक राशि :-

आज यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, इससे आप खुश नजर आएंगे। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के किसी व्यक्ति की सरकारी नौकरी लग सकती है, जिससे परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। शाम के समय आप किसी शुभ समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपकी मुलाकात कुछ अच्छे और प्रभावशाली लोगों से होगी, जिससे किसी महत्वपूर्ण कार्य की चिंता समाप्त होगी। आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

​धनु राशि :-

आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। आज अगर आप किसी बैंक या किसी व्यक्ति से कर्ज लेना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, आसानी से मिल जाएगा। आज कुछ ऐसे खर्चे आपके सामने आएंगे, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने होंगे इसलिए बचत पर भी ध्यान देना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाते हैं तो कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है, जिसमें किसी के सहयोग से सभी लोगों को लाभ हो सकता है। आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।

मकर राशि :-

आज परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है, इसलिए किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में लाभ का योग बनता नजर आ रहा है। संतान की शिक्षा के लिए कुछ यात्राएं भी कर सकते हैं। आज दिन भर आपको बहुत कुछ करना है, लेकिन आपको यह सोचना होगा कि क्या पहले करना है और क्या बाद में। शाम को जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की 108 बार माला का जाप करें।

​कुंभ राशि :-

विद्यार्थियों को आज शिक्षा में पैसों की कुछ कमी का सामना करना पड़ सकता है। संतान के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में टीम वर्क से काम करने पर ही फायदा होगा। कारोबार में यदि कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज बातचीत से सुलझ जाएगा। किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन उसे खरीदते समय आय का भी ध्यान रखना होगा। शाम का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गरीब व जरूरतमंद को दान करें।

​मीन राशि :-

आज कोशिश करें तो अटका हुआ काम किसी मित्र के सहयोग से पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहना होगा क्योंकि शत्रु उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बाहर दोस्तों के साथ फिजूलखर्ची करने की जगह परिजनों के साथ समय बिताकर काफी फायदा होगा, अन्यथा परिजन आपसे नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। साझेदारी में कोई व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए यह बहुत अच्छा रहेगा। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

Related Post