आज सप्‍तमी तिथि, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch headlines June 25, 2023, 8:08 am Technology

 राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 4, शक संवत् 1945, आषाढ़ शुक्ल, सप्तमी, रविवार, विक्रम सम्वत् 2080। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 11। जिल्हिजा 06, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जून सन् 2023 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। सप्तमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 26 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 11 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 22 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 4 बजकर 52 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार :-

विवस्वत सप्तमी 2023।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय  :-

शाम 7 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक।

अमृत काल अगले दिन 4 बजकर 46 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक।

रवि योग सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 11 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 10 बजकर 11 मिनट से अगले दिन 5 बजकर 25 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल शाम को 5 बजकर 31 मिनट से 6 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

भद्रा रात को 12 बजकर 25 मिनट से सुबह 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय :-

गायत्री मंत्र के साथ करें और सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल दें।

Related Post