चंद्रमा का मिथुन राशि में संचार, देखें आपके लिए कैसा होगा रविवार जानिये आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines June 18, 2023, 7:57 am Technology

मेष राशि:

जीवनसाथी के साथ तनाव दूर होगा मेष राशि वालों का दिन परिवार के साथ सुख शांति से बीतेगा। आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर ले जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यदि कोई तनाव चल रहा है तो वह भी दूर हो सकता है। छात्रों की शिक्षा में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आपके कुछ व्यवसायिक कार्य जो काफी समय से रुके हुए हैं वे आज पूरे हो सकते हैं। संतान पक्ष को अच्छा काम करते देख आज आपके मन में संतोष रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे, जिससे आपकी कीर्ति हर जगह फैलेगी। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृषभ राशि :

धन लाभ हो सकता है वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में यदि आपने अभी तक अपने पार्टनर का परिचय अपने परिजनों से नहीं कराया है तो आज आप उनका परिचय करा सकते हैं। दिन उत्तम रहेगा। आज ससुराल पक्ष से भी धन लाभ हो सकता है। आज किसी मित्र के सहयोग से यदि आपके व्यापार की वृद्धि में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज समाप्त हो जाएगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

मिथुन राशि :

कोई भी निर्णय सोच समझकर लें मिथुन राशि के लोगों को आज हर कार्य बेहद सावधानी से करना चाहिए। आज आपको अपने व्यवसाय में सावधानी बरतनी होगी। यदि आज आपको कोई भी निर्णय लेना है तो सोच समझकर लें क्योंकि भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए यदि आज आपको व्यापार में कोई जोखिम उठाना पड़े तो सोच समझकर फैसला लें। आज आपकी माता जी को शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसमें आपका व्यय भी हो सकता है। शाम के समय आज आप अपने भाई-बहनों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

कर्क राशि :

आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी कर्क राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा और आज जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारोबार में कारगर साबित होगी। पिछले कुछ दिनों से यदि आपके परिवार और व्यापार में कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो सकता है। आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला कचहरी में चल रहा है तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है। आज आप अपनी पत्नी के लिए कुछ उपहार खरीद सकते हैं। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

सिंह राशि :

आप प्रसन्न रहेंगे सिंह राशि के लोग आज काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपके व्यापार में बड़ा मुनाफा मिलने से आपको बड़ी रकम मिल सकती है। इससे आपके कोष में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भविष्य की चिंता कम होगी। आज आपको अपने भाई-बहन की ओर से कोई उत्साहवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। रात के समय आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। यदि आपको किसी मित्र को पैसा उधार देना है, तो यह काम समझदारी से करें क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना कम है। आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन- मिसरी का भोग लगाएं।

कन्या राशि :

मन प्रसन्न रहेगा कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सुधार वाला है। आपके व्यवसाय में जो चीजें अव्यवस्थित पड़ी थीं, उनमें आज आप सुधार कर सकते हैं। व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे, जिसमें आपका पार्टनर खुश नजर आएगा। आज संतान की ओर से संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, मन प्रसन्न रहेगा। शाम को आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे और कुछ धन भी खर्च होगा। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

तुला राशि :

नए अवसर प्राप्त होंगे तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला माना जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे। शाम को आप किसी विशेष समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिसमें किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात होने पर आपको लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में हर्षोल्लास व मांगलिक कार्यक्रमों पर चर्चा हो सकती है। आज आप सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, ऐसे में आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

वृश्चिक राशि :

आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन हर काम में सूझबूझ दिखाने वाला है। आज आप अपने बच्चों के भविष्य और विवाह से संबंधित कुछ खास फैसले ले सकते हैं, इसमें आपको अपने जीवनसाथी और माता-पिता की सलाह की जरूरत पड़ेगी। इ्सके बाद आप खुद को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। रोजगार की तलाश में जुटे लोगो आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आज आपकी सेहत थोड़ी हल्की रहेगी। बाहर के खान-पान में भी आपको सावधानी बरतनी होगी, लेकिन आज आपको अपने करीबी लोगों से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

धनु राशि :

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धनु राशि वाले आज काफी मेहनत करते नजर आएंगे। अपने व्यापार को लेकर दूर-दूर की यात्रा कर सकते हैं और इससे आपको अच्छा मुनाफ़ा भी होगा। आज आपके पिता की सलाह व्यवसाय के मामले में काम आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बच्चों को सामाजिक कार्य करते हुए देख प्रसन्नता होगी। अगर आपको कर्ज लेना है तो वह भी आज आसानी से मिल जाएगा। आज शाम के समय माता से आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिव जपमाला का पाठ करें।

मकर राशि :

धन लाभ हो सकता है मकर राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है। आज उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और धन लाभ हो सकता है। यदि आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ था तो वह भी आज पूरा हो सकता है, जिसके बाद आप अपने परिजनों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज शाम का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में बिताएंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करें और दिया जलाएं।

कुंभ राशि :

प्रमोशन मिल सकता है कुंभ राशि वालों का भाग्य का साथ देगा। आज का दिन आपके लिए लाभ के बड़े अवसर लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अवसरों को पहचानना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो ये आपके हाथ से निकल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आपको प्रसन्नता होगी। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलने में बिताएंगे। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

मीन राशि :

आज का दिन अच्छा रहेगा मीन राशि वालों का दिन शुभ है। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों से आपको राहत मिलेगी, आज आपको अपना खोया हुआ पैसा मिल सकता है। आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। शाम का समय आप अपने परिजनों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे और किसी कठिन समस्या का समाधान ढूंढ़ने में सफल रहेंगे। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनन वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

Related Post