कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष साध्वी ऋचा गोस्वामी नीमच में, कांग्रेस कार्यालय पर होगा शिवार्चन एवं रूद्राभिषेक कार्यक्रम

Neemuch headlines May 31, 2023, 10:04 pm Technology

नीमच। जिला कांग्रेस धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव गोयल ने बताया कि धर्म और संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष साध्वी रिचा गोस्वामी आज नीमच में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को धर्म और संस्कृति के बारे में अपने विचार रखेंगी साथ ही वे षिवार्चन व रुद्राभिषेक के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी देगी।

जिला अध्यक्ष गौरव गोयल ने बताया कि नीमच जिले के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर की उपस्थिति में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ सभी संगठन महिला कांग्रेस सेवा दल युवक कांग्रेस एनएसयूआई सहित कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

यह कार्यक्रम प्रातः 11ः00 साध्वी जी की पत्रकार वार्ता से आरंभ होगा।

Related Post