Latest News

महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने राजकुमार अहीर के नेतृत्व में जावद में नारी सम्मान योजना के फार्म भरे

हबीब राही May 31, 2023, 6:50 pm Technology

जावद। मध्यप्रदेश में चुनावी साल में कांग्रेस ने भी बड़ा दांव चला है। कांग्रेस ने एमपी में ‘नारी सम्मान योजना’ लान्च की है। पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने गृह जिले छिंदवाड़ा से इस योजना की शुरुआत 9 मई को की थी इसी के साथ नीमच जिले में भी नारी सम्मान योना की शुरूआत हो चुकी थी।

जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जावद विधानसभा के अलग-अलग गांवों मे घर-घर जा कर इस योजना के फार्म भरने चालू किये। बुधवार 31 मई को जावद नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 अठाना दरवाजा में कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, महिला ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष मंगला तोतला, वार्ड पार्षद ललिता-प्रहलाद धाकड़ एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जा कर फार्म भरे। वही ब्लॉक अध्यक्ष मंगला तोतला एवं पार्षद ललिता धाकड़ ने वार्ड की महिलाओं को मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ की योजनाओं के बारे में बता कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने को कहा। ग्यारस के उपलक्ष में ललिता-प्रहलाद धाकड़ ने समस्त महिलाओं को फल वितरीत किए। जावद विधानसभा के कांग्रेस नेता ने उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है मंहगाई चरम सीमा पर है। चाहे पेट्रोल-डीजल हो, गैस हो या फिर राशन का सामान हो सभी में काफी मंहगाई आई हुई है। एक मध्यम परिवार के व्यक्ति को अपना घर चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । भाजपा की सरकार में रसोई गैस 1200 रूपये में मिल रही है, वहीं घरो के विद्युत बिल 3000 से 5000 तक आ रहे है। मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओं को आर्थिक तंगी से निजात देने के लिए एक योजना मध्यप्रदेश में लागू करने का वचन दिया है जिसका नाम नारी सम्मान योजना है इस योजना के तहत प्रत्येक महिला जो 18 वर्ष से उपर है उन्हे 1500 प्रतिमाह और रसोई गैस मात्र 500 रूपये में दिया जाएगा। इस योजना के तहत हम सभी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रोज गांव-गांव, घर-घर जाकर फार्म भर रहे है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वोट देने का आहवाहन कर रहे है। आज हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद अठाना दरवाजा में एकत्रित हुए है और सभी माताओं एवं बहनो के फार्म भर रहे है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे और किसानों का कर्जा माफ करेंगे, 100 युनिट तक बिजली माफ-200 युनिट तक बिजली बिल हाफ, महिलाओं को 1500 प्रतिमाह, रसोई गैस 500 रूपये, पुरानी पेंशन योजना लागू जैसी कई महत्वपुर्ण योजनाओं पर काम किया जाएगा। पुर्व में जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब भी तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में काफी योजनाए दी। बिजली के बिल हाफ किए, किसानों का कर्जा माफ किया, विधवा/वद्धा पेंशन में बड़ोतरी, कन्यादान योजना के तहत 26 हजार से बड़ाकर 51 हजार की राशि दी, गौशालाओं का निर्माण, अवैध निर्माण रूकवाए, कई सरकारी जमीनो को दबंगो व बदमाशों से मुक्त करवाई एवं मध्यप्रदेश का भय मुक्त प्रदेश बनाया।

आज मध्यप्रदेश में सब कुछ उलटा हो रहा है, यहां पर अपराध बड़ रहे है, मंहगाई बड़ रही है। छः माह पुर्व इन सब समस्याओं का खात्मा होने जा रहा है, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है और कमलनाथ मुख्यमंत्री बन रहे है। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि कमलनाथ की नारी सम्मान योजना का हमें भरपुर सहयोग मिल रहा है, महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, प्रत्येक महिला सिर्फ यही कह रही है कि हम कांग्रेस को ही जीताएगे।

इस अवसर पर जावद विधानसभा के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मंगला तोतला, पार्षद ललिता धाकड़, बाबरी बाई धाकड़, मंजुबाई धाकड़, रामकुई बाई धाकड़, गुड्डीबाई धाकड़, निर्मला बाई, कमलीबाई, रूकमणी बाई, अनिता सेन, मंजु धाकड़, अंचीबाई, पुर्व पार्षद अरविंद धाकड़, पुर्व विस अध्यक्ष युवा कांग्रेस दिनेश धनगर, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष शेलेन्द्र सोनी, पार्षद पुरण चंदेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश गुप्ता, अभिषेक मोनू शुक्ला, व्यापार प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चांडक, पुर्व पार्षद फजले नबी छिपा, बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हनि तोतला, पार्षद प्रतिनीधी प्रहलाद धाकड़, रामप्रसाद अन्याणा, सलीम सरवारी, मधुसुदन पाण्डे, भुपेश शर्मा, शहादत हुसैन, रमेश भानु टेलर, हबीब राही, शिव कुमार पटेल, पुर्व पार्षद प्रतिनीधी लाभचंद सांवलिया, शंभु गोस्वामी, अकिल खान, भेरूलाल भील, फारूख छिपा सहीत कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नारी शक्ति मोजूद थी। सभी ने कांग्रेस को वोट देने का प्रण लिया।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।

Related Post