Latest News

विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में भारत राष्ट्र समिति पार्टी का भी प्रवेश

Neemuch headlines May 31, 2023, 9:43 am Technology

बसपा के पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल भारत राष्ट्र समिति पार्टी में शामिल हो गए

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में भारत राष्ट्र समिति पार्टी का भी प्रवेश हो गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने रीवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे बुद्धसेन पटेल, पूर्व विधायक डा.नरेश सिंह गुर्जर और सपा के पूर्व विधायक धीरेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल किया।

पटेल को प्रदेश में पार्टी का समन्वयक बनाया गया है। उल्‍लेखनीय है कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी नई दिल्ली में कार्यालय खोलने के बाद अन्य प्रांतों में गतिविधियां बढ़ा रही है। मंगलवार को मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल, सर्वजन कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय यादव, सतना की पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला बागरी, भोपाल से राकेश मालवीय, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर पटेल ने कहा कि वे प्रदेश वापस लौटने के बाद और नेताओंओं से चर्चा करेंगे।

भोपाल में पार्टी अध्यक्ष की बड़ी जनसभा की जाएगी।

Related Post