Latest News

कांग्रेस कार्यकर्ता में घर-घर जाकर नारी सम्मान फार्म भरवाए

एम डी मंसूरी May 29, 2023, 10:35 pm Technology

झांतला। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की महिला सशक्तिकरण की सबसे महत्वपूर्ण योजना नारी सम्मान योजना के तहत ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिंगौली के अध्यक्ष मनीष जैन ने ग्राम अथवा, धनगांव, उमेदपुरा, थड़ोद मैं कार्यकर्ताओं के साथ घर- घर जाकर फार्म नारी सम्मान योजना के भरे गए। साथ ही ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा। जिससे कांग्रेस सरकार का बनना तय है. सभी एकमत से कह रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार इस बार प्रदेश में अवश्य बनेगी।

इस अवसर पर धनगांव मंडलम अध्यक्ष अशोक जैन, थड़ोद सेक्टर अध्यक्ष अशोक चौधरी, धनगांव महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती दुर्गाबाई सेन, सुगनचंद मेघवंशी, जमनालाल सेन, मुकेश शर्मा उम्मेदपुरा, राधेश्याम, देवीलाल सहित अनेक कांग्रेसजनों एवं महिला कार्यकर्ताओ ने उपस्थित रहकर अपना योगदान दिया।

Related Post