Latest News

कुंवर रणजीत सिंह शक्तावत ने सुवासरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओम सिंह भाटी से लिया आशीर्वाद

ऋतिक माली May 28, 2023, 7:05 pm Technology

पिपलिया मंडी। दिनांक 28/05/23 को ग्राम पंचायत मुंदेडी सरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवी तथा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कुंँवर रणजीत सिंह शक्तावत ठिकाना मुंदेड़ी हाल मुकाम रमा हवेली एवं मुंदेड़ी हाउस पिपलिया मंडी ने विजेश मालेचा जनपद पंचायत मल्हारगढ़ सदस्य प्रतिनिधि के सुपुत्र सुमित एवं उनके भाई मनीष के सुपुत्र नैतिक के मुंडन संस्कार समारोह में उपस्थित होकर दोनों ही बच्चों को शुभ आशीर्वाद देने के साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, तथा वहां पधारे सुवासरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ठाकुर ओम सिंह भाटी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा उनके साथ में भाई विजश मालेचा और मनीष मालेचा को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की और बच्चों के लिए ईश्वर से दीर्घायु हेतु प्रार्थना की।

इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ ही साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक चंचलेस व्यास, जिला संगठन मंत्री राजेश रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कर्मवीर सिंह भाटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पा डांगी, मल्हारगढ़ महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती श्यामा बैरागी, जिला पंचायत सदस्य भोपाल सिंह खोखरी, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रकाश राठौड़, कांग्रेस पार्टी नारायणगढ़ नगर अध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष हजहर हयात मेंव, पूर्व पार्षद मंदसौर तरुण खींची, पिपलिया मंडी नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद फरकिया, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष पिपलिया मंडी लाला परमार, नारायणगढ़ मंडलम प्रभारी विष्णु ररोतिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतू जाट पिपलिया मंडी पार्षद सरफराज मेंव, तलाव पिपलिया सरपंच रामेश्वर राठौड़ आदि अनेक भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के नेता उपस्थित थे।

Related Post