Latest News

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान द्वारा भारतीय जनता पार्टी की लाड़ली बहना योजना के सामने कांग्रेस ने शुरू की नारी सम्मान योजना

अभिषेक गुप्ता May 28, 2023, 9:29 am Technology

रामपुरा। तहसील नगर रामपुरा में शनिवार को नगर के वार्ड क्रमांक 01 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंच कर नारी सम्मान योजना में पंजीयन कर महिलाओं के फॉर्म भरे।

जिसमे 30 से अधिक महिलाओं के फॉर्म भरे गए। वार्ड में महिलाओं के फॉर्म भरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह और 500 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर देने के लिए नारी सम्मान योजना लॉन्च की। उक्त योजना में किसी भी तरह की शर्त नहीं है, नहीं उक्त योजना के लिए महिलाओं को किसी प्रकार की लाइन में लगना होगा योजना में रखने वाले सभी दस्तावेजों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर दस्तावेज संबंधी व्यवस्थाएं घर पहुंच उपलब्ध करवाएंगे सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ एक समान मिलेगा।

कांग्रेस पार्टी सरकार बनने के साथ ही इस योजना को तत्काल अमल में लेकर आएगी। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनी लोकेंद्र सिंह चंद्रावत उर्फ मोंटी बना ऋषभ चोर्डिया सुनील गौड़ डॉ यशवंत पवार संदीप प्रजापति मुस्तफा मदेह अकबर अली सैयद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post